While Allu Arjun film Pushpa earned 350 crore rupees its sequel Shockingly raked in 823 crore | पहले पार्ट ने 2021 में, दूसरे पार्ट ने 2024 में… वो 2 फिल्में, जिनके सामने हर एक मूवी बॉक्स ऑफिस पर हुई धराशायी

Last Updated:December 17, 2025, 14:05 IST
Four Years Since ‘Pushpa- The Rise’: ठीक चार साल पहले आज ही के दिन, 17 दिसंबर 2021 को एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को दुनिया भर में एक अलग पहचान दिलाई. वह फिल्म थी ‘पुष्पा’, जिसने अल्लू अर्जुन को पूरे उत्तर भारत के दर्शकों के दिलों में जगह दिलाई. यह फिल्म बिना किसी बड़े प्रमोशन के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. इसकी रिलीज के बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडियन फिल्मों की लहर आ गई, और दर्शक बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले साउथ इंडियन फिल्मों को ज्यादा पसंद करने लगे. ‘बाहुबली’ के बाद यह दूसरी बार था जब किसी पैन-इंडिया फिल्म को दर्शकों से इतना ज्यादा प्यार मिला था.
नई दिल्ली. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ को आज रिलीज हुए चार साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘पुष्पा’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बन गई थी. फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा था कि दर्शक इसे देखने के लिए दो या तीन बार सिनेमाघरों में जा रहे थे.

इसकी सफलता का एक सबसे बड़ा कारण यह था कि दर्शक इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ देख रहे थे. फिल्म में कोई एडल्ट सीन या किसी भी तरह की अश्लील भाषा नहीं थी. कहानी इतनी दमदार थी कि कोई भी इसमें आलोचना करने लायक कुछ नहीं ढूंढ पाया.

इस फिल्म ने साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को रातों-रात दुनिया भर में मशहूर कर दिया. इस फिल्म के जरिए अल्लू को नॉर्थ इंडिया में भी एक नई पहचान मिली. बॉक्स ऑफिस पर कोई दूसरी फिल्म इसका मुकाबला नहीं कर पाई, और यह 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी.
Add as Preferred Source on Google

IMDB के अनुसार, फिल्म को बनाने में मेकर्स को 150 करोड़ रुपये लगे थे और पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 313 करोड़ रुपये थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. दर्शकों ने फिल्म पर भरपूर प्यार और तारीफ बरसाई.

वहीं, 2024 में जब इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया तो ये पार्ट 1 से भी ज्यादा पसंद की गई. दर्शकों ने दूसरे पार्ट को भी अपना भरपूर प्यार दिया. कहानी इस तरह लिखी गई कि कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि आप बोर हो रहे हों. कहानी को रोचक तरीके से आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने दूसरे पार्ट को भी काफी शानदार तरीके से बनाया.

रिलीज के साथ ‘पुष्पा 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस बार मेकर्स को इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1755 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की थी और इसी के साथ ‘दंगल’ के बाद यह भारत की अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. वहीं, 2024 की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी.

सबसे बड़ी बात ये है कि ‘पुष्पा’ का दोनों ही पार्ट दिसंबर में ही रिलीज किया गया था और दोनों ही 2021 और 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी. अब दर्शकों को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही इसके तीसरे पार्ट की रिलीज की भी घोषणा कर सकते हैं.

बता दें, ‘पुष्पा’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया था और मैत्री मूवी मेकर्स ने मुत्तमसेट्टी मीडिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ शत्रु, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगदीश प्रताप भंडारी, धनंजय, सुनील, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश, अजय और अजय घोष जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 17, 2025, 14:05 IST
homeentertainment
वो 2 फिल्में, जिनके सामने 2021-2024 में हर एक मूवी बॉक्स ऑफिस पर हुई धराशायी



