Who is Akash Kumar holds world record for fastest fifty: मेघालय के लिए आकाश कुमार ने सिर्फ 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर इतिहास रच दिया

Last Updated:November 09, 2025, 17:47 IST
रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मेघालय के लिए आकाश कुमार ने सिर्फ 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर सनसनी मचा दी. इसके साथ ही आकाश कुमार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अपनी इस रिकॉर्ड फिफ्टी में आकाश ने लगातार 8 छक्के लगाए.
आकाश कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में मेघालय के आकाश कुमार चौधरी ने अपनी तूफानी बैटिंग से सनसनी मचा दी है. आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 11 गेंद में फिफ्टी ठोक दी, इस दौरान उन्होंने लगातार 8 सिक्स लगाए. इस तरह आकाश चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं आकाश कुमार जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाया है फास्टेट फिफ्टी का विश्व रिकॉर्ड.
कौन हैं मेघालय के लिए धूम मचाने वाले आकाश कुमार
आकाश कुमार ने अपने क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत साल 2019 में किया. उन्होंने 2019 में मेघालय के लिए नागालैंड के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था. इसी साल आकाश ने सिक्किम के खिलाफ लिस्ट ए और गुजरात के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भी मैदान पर उतरे. आकाश अपनी तूफानी अंदाज में बैटिंग के साथ-साथ मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं.
आकाश के करियर को देखें तो उन्होंने अब तक कुल 30 फर्स्ट, 28 लिस्ट और 30 टी20 मैच खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास में आकाश के नाम 500 से ज्यादा रन के साथ 87 विकेट भी हैं. इसके अलावा आकाश ने लिस्ट में 203 बनाने के साथ 37 विकेट भी लिए हैं, जबकि टी20 में उनके नाम 28 विकेट है.
Jitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 09, 2025, 17:47 IST
homecricket
कौन हैं आकाश कुमार, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड



