Who is Lauren Bell will play for RCB in the WPL: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर लॉरेन बेल अपने खेल के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं.

Last Updated:December 19, 2025, 23:45 IST
Who is Lauren Bell: महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले ही कुछ क्रिकेटर्स में सुर्खियों में छा गई हैं. ऐसी ही एक प्लेयर हैं लॉरेन बेल. इंग्लैंड की ये बॉलर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं.
महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले ही कुछ क्रिकेटर्स सुर्खियों में छा गई हैं. ऐसी ही एक प्लेयर हैं लॉरेन बेल, इंग्लैंड की ये पेस बॉलर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं.

लॉरेन खास तौर से लिमिटेड ओवरों में बहुत ज्यादा प्रभावी रही हैं. यही कारण है कि आरसीबी की टीम ने आगामी WPL सीजन के लिए उन पर दांव लगाया है. आरसीबी ने उन्हें 90 लाख की बड़ी रकम पर अपने स्क्वाड में जोड़ा है.

महिला क्रिकेट में लॉरेन सबसे फिट प्लेयर में से एक मानी जाती हैं. लॉरेन वैसे तो अपनी बॉलिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बल्लेबाजी में भी वह अपना दमखम दिखाने की क्षमता रखती हैं.
Add as Preferred Source on Google

लॉरेन की गेंदबाजी काफी घातक मानी जाती है. लॉरेन ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ 5 टेस्ट मैच में 18 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि महिला प्रमीमियर लीग में भी वह अपना कमाल दिखाएंगी.

टी20 फॉर्मेट में भी लॉरेन ने कमाल की गेंदबाजी की हैं. इंग्लैंड के लिए टी20 फॉर्मेट में लॉरेन ने अब तक कुल 36 मैच में 50 विकेट लिए हैं और उन्हें बिग बैश लीग जैसे टूर्नामेंट में भी खेलने का अनुभव प्राप्त है.

ऐसे में लॉरेन महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी के लिए गेंदबाजी में एक घातक हथियार बन सकती हैं.
First Published :
December 19, 2025, 23:39 IST
homesports
सुनहरी जुल्फें, कसा हुआ बदन… आरसीबी की इस क्रिकेटर के दीवाने हुए फैंस



