भरतपुर के मशहूर मटरुआ के समोसे सर्दियों में क्यों हैं सबसे पसंदीदा.

Last Updated:November 18, 2025, 14:57 IST
भरतपुर की सर्दियों का असली मज़ा तब है जब गरमा-गरम मटरुआ समोसे हाथ में हों. आलू और हरी मटर से भरी ये खास समोसे सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि परंपरा और देसी मसालों की खुशबू का भी अनुभव कराते हैं. शहर से लेकर दूर-दराज़ के गांवों तक लोग इन समोसों के दीवाने हैं, और सर्दियों में यह नाश्ते का अहम हिस्सा बन जाते हैं. पुराने पारंपरिक तरीके से तैयार किए जाने वाले ये समोसे हर बार लोगों को वापस खींच लाते हैं.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर. सर्दियां शुरू होते ही भरतपुर के मशहूर मटरुआ के समोसे लोगों की पसंदीदा बन जाते हैं.सुबह की ठंड के बीच गरमा-गरम समोसे का स्वाद लेना लोगों के लिए एक खास अनुभव बन जाता है.शहर से लेकर दूर-दराज़ के गांवों तक के लोग इन समोसे के स्वाद के दीवाने हैं.मटरुआ के इन समोसों की खासियत है.कि इनमें इस्तेमाल होने वाले मसाले घर पर ही तैयार किए जाते हैं.जो इन्हें बाकी समोसों से बिल्कुल अलग बनाते हैं.
इन समोसों में आलू, हरी मटर और देसी मसालों का मेल ऐसा होता है कि खाने वाला बार-बार इन्हें खाने के लिए मजबूर हो जाता है.हर साल जैसे ही ठंड का मौसम आता है.समोसों की डिमांड कई गुना बढ़ जाती है.कई बार तो सुबह-सुबह ही दुकानों के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं.लोग कहते हैं.कि मटरुआ के समोसों का स्वाद सर्दियों में और भी ज्यादा लाजवाब हो जाता है.जिसका मुकाबला कोई और नहीं कर सकता
समोसे पिछले कई वर्षों से यहां की पहचान बने
यह समोसे पिछले कई वर्षों से यहां की पहचान बने हुए हैं. पुराने स्वाद को बनाए रखने के लिए आज भी वही पारंपरिक तरीका अपनाया जाता है.मसाले को कूटने से लेकर भरावन तैयार करने और ताज़ा तेल में तलने तक हर प्रक्रिया पर खास ध्यान दिया जाता है.यही कारण है.कि समय बदलने के बावजूद इन समोसे का स्वाद और लोकप्रियता आज भी बरकरार है.जैसे ही ठंड आती है.मटरुआ के समोसे उनके नाश्ते का अहम हिस्सा बन जाते हैं. कई लोग तो खास तौर पर यहां से समोसे खरीद कर घर ले जाते हैं.कुछ लोग तो ऐसा भी कहते हैं.कि जब तक सर्दियों में ये समोसे न खा लें मौसम का मज़ा अधूरा सा लगता है.
समोसे की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है.कि कई बार लोग इन्हें खरीदने के लिए शहर से बाहर के रिश्तेदारों को भी साथ लेकर आते हैं.ताकि उन्हें भी इस स्वाद से रूबरू कराया जा सके मटरुआ के समोसे केवल एक व्यंजन नहीं बल्कि भरतपुर की सर्दियों की एक खास पहचान बन चुके हैं.हम रोज़ ताज़ा मसाले तैयार करते हैं.आलू-मटर की भरावन बिल्कुल घर जैसा बनाते हैं.और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.यही देसी स्वाद हर बार ग्राहकों को वापस बुला लेता है.सर्दियों में गरमा-गरम चाय के साथ इन समोसों की जोड़ी भरतपुर में स्वाद का ऐसा संगम बनाती है.जिसे लोग वर्षों से पसंद करते आए हैं.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
November 18, 2025, 14:57 IST
homelifestyle
क्या आपने खाया है मटरुआ का फेमस समोसा, जानें क्यों है यह खास



