दूल्हे आखिर क्यों परेशान हैं राजस्थान सरकार से, क्या दुल्हनों के सामने उतर रही इज्जत? प्रताप सिंह क्यों बरसे

Last Updated:November 19, 2025, 17:37 IST
Jaipur Latest News : राजस्थान में सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे हैं. इनकी जद में दूल्हा और दुल्हन की कारें तथा बारातों की बसें भी आ रही हैं. इनको लेकर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास बिफर गए हैं. उनका कहना है कि सरकार दूल्हों को टारगेट कर उनका जोश ठंडा कर रही है.
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह का आरोप है कि सरकार दूल्हों को टारगेट कर उनका जोश ठंडा कर रही है.
जयपुर. राजस्थान में क्या सरकार दूल्हों का जोश ठंडा कर रही है? क्या सरकार दूल्हों की शादी का लड्डू फीका कर रही है. ये सिर्फ हवा हवाई बातें नहीं है. राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो भजनलाल सरकार से अपील तक कर डाली कि दुल्हनों के सामने दूल्हों का सड़कों पर जोश ठंडा न करें. खाचरियावास ने कहा कि शादी करके दूल्हे दुल्हन लेकर आ रहे हैं और रास्ते में सड़क पर पुलिस उनका चालान काट रही है. खाचरियावास ने कहा कि शादी में बड़े अरमान उमंग और उर्जा होती है. सरकार उस पर पानी नहीं फेरे.
खाचरियावास ने कहा कि अभी शादी का सीजन चल रहा है. एक दूल्हे का उनके पास फोन आया कि एक दिन पहले ही शादी हुई है. वो दुल्हन को कार से लेकर बाहर निकला तो पुलिस ने रोककर पत्नी के सामने उसका चलान काट दिया. खाचरिवासास ने कहा कि उन्होंने पुलिस को फोन करके कहा कि दूल्हे का जोश ठंडा न करें. शादी के मौसम में बारात या दूल्हे का चालान ना काटे. पुलिस रास्ते में रोककर दुल्हनों के सामने दूल्हों की कारों का चालान काटती है तो उनका जोश ठंडा हो जाता है. पुलिस को कम से कम इतनी इज्जत तो करनी चाहिए. सड़क पर दूल्हों को टारगेट ना करें.
मंत्री गहलोत बोले- खाचरियावास बेवजह मुद्दा बना रहे हैंखाचरियावास के आरोपों पर भजनलाल सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये सब खाचरियावास की कपोल कल्पना है. सरकार दूल्हों को टारगेट नहीं कर रही है. खाचरियावास जबरन इसे मुद्दा बना रहे हैं. गहलोत ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना सभी के लिए जरुरी है. चाहे वो कोई भी हो. लेकिन दूल्हों की आड़ में खाचरियावास नियमों से मखौल की बात न करें.
सड़कों पर बारातों और दूल्हों के साथ कारों के काफिले दौड़ रहे हैंदरअसल राजस्थान में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. जाहिर है सड़कों पर बारातों और दूल्हों के साथ कारों के काफिले दौड़ रहे हैं. राजस्थान में पिछले एक पखवाड़े में लगातार हुई कई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के बाद पुलिस और परिवहन विभाग के उड़नदस्ते सतर्क हो रखे हैं. नियम तोड़ने वाले किसी को भी सड़क पर बख्शा नहीं जा रहा है. इसकी जद में दूल्हों की कारें भी आ रही हैं और बारातों की बसें भी.
पुलिस के जवान चालान से करते हैं बारातों का स्वागतइसे महज इतेफाक या संयोग कह सकते हैं कि पुलिस और परिवहन विभाग अब जागा है जब शादियों का सीजन भी चल रहा है. हालांकि ये आम जनता के लिए अच्छा है. लेकिन शादी के दिन अक्सर बारात के काफिले अपनी ही मस्ती में चलते हैं. रास्ते में जब मस्ती का खुमार टूटता है जब सड़क पर खड़े ट्राफिक पुलिस के जवान चालान से स्वागत करते हैं.
Sandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 19, 2025, 17:37 IST
homerajasthan
दूल्हे क्यों परेशान है राजस्थान सरकार से, क्या दुल्हनों के सामने उतर रही इज्जत



