तुला राशि आज क्यों रहेगी भावनाओं के उतार-चढ़ाव में? नौकरी से हटेगा फोकस और शिव भक्ति से खुलेगा भाग्य का द्वार

Last Updated:December 22, 2025, 00:11 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 22 December 2025: आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन भावनात्मक रहने वाला है. करियर से जुड़ी चिंताओं के बजाय पारिवारिक सुख और रिश्तों की अहमियत अधिक रहेगी. घर-परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन कोई बड़ा निर्णय टालना बेहतर होगा. शिव उपासना करने से मन को शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे दिन बेहतर तरीके से बीतेगा.
अजमेर: तुला राशि के जातकों के लिए 22 दिसंबर यानी आज का दिन भावनात्मक और पारिवारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. वीकेंड की भागदौड़ के बाद आज ग्रहों की स्थिति आपको थोड़ा ठहराव और सुकून का संदेश दे रही है. आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव से निकलकर चौथे भाव में प्रवेश कर चुके हैं, जिसे सुख, शांति और घर-परिवार का भाव माना जाता है. खास बात यह है कि आज सोमवार है, जो स्वयं चंद्रमा का दिन होता है, इसलिए चंद्रमा अपने प्रभाव वाले दिन आपके शुभ भाव में स्थित हैं.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच बताते है कि आज तुला राशि के जातकों का फोकस करियर से ज्यादा घर और परिवार की ओर रहेगा. ऑफिस में काम करते समय मन थोड़ा भावुक या इमोशनल हो सकता है, जिससे एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है. कोशिश करें कि निजी भावनाओं को काम पर हावी न होने दें. कार्यक्षेत्र में आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम की नीति अपनाएं. चौथे भाव का चंद्रमा आपको सेंसिटिव बना सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं. यदि आप प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन बेहद है.
तुला राशि वालों को शांति की जरूरतआज घर का माहौल आपके लिए बहुत मायने रखेगा. आप परिवार के साथ समय बिताना चाहेंगे और घर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. मानसिक रूप से आपको शांति की जरूरत महसूस होगी. आज अपनी माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उनका आशीर्वाद अवश्य लें, क्योंकि चंद्रमा और चौथे भाव का सीधा संबंध माता से माना जाता है. उनका सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए भावनात्मक संबल बनेगा.
तुला राशि वालों की लव लाइफ रहेगी अच्छीप्रेम जीवन की बात करें तो आज बाहर घूमने-फिरने की बजाय घर पर समय बिताने का दिन है. पार्टनर के साथ मिलकर घर पर कुकिंग करना, शांत माहौल में बातचीत करना या साथ बैठकर भविष्य पर चर्चा करना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा. आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और एक-दूसरे को बेहतर समझने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा जातकों के लिए भी दिन सुकूनभरा रहेगा, बशर्ते आप संवाद में नरमी बनाए रखें.
तुला राशि वाले करें आज ये महाउपायआज सोमवार है और चंद्रमा आपके शुभ भाव में स्थित हैं, इसलिए मन की शांति और घर में बरकत के लिए यह उपाय विशेष फलदायी रहेगा. भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें. जल चढ़ाते समय ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जप करें. इसके साथ ही आज किसी भी सफेद वस्तु जैसे दूध, चीनी या खीर का सेवन करने से पहले उसका थोड़ा सा हिस्सा निकालकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें या अलग रख दें. इससे मानसिक तनाव दूर होगा.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
December 22, 2025, 00:11 IST
homeastro
तुला राशि आज क्यों करेगी शिव उपासना? भावनात्मक दिन में छिपा है ज्योतिषीय संकेत



