Entertainment

रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर? एक्ट्रेस ने खोला अपनी खूबसूरती का राज, बताया किस-किस से करती हैं प्यार

Last Updated:November 09, 2025, 23:11 IST

रेखा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी खूबसूरती का राज बताया. उन्होंने अपनी जिंदगी और जीवनशैली पर दिलचस्प बातें कीं.रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर? एक्ट्रेस ने खोला अपनी खूबसूरती का राजरेखा की उम्र 71 साल है. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा हमेशा से अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतती आई हैं. चाहे फिल्में हों, पेज थ्री पार्टी हो या फिर कोई इवेंट, रेखा की मौजूदगी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है. उनकी बढ़ती उम्र उनके चेहरे की चमक को अब भी फीका नहीं कर पाई है. रेखा ने अपनी खूबसूरती का राज कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खोला.

रेखा शो के वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘मुझे सब चीजों से प्यार है. मुझे अपने काम से प्यार है. मुझे अपने दोस्तों से प्यार है. मुझे दुनिया से प्यार है और मुझे नेचर से प्यार है. मुझे हर एक चीज से प्यार है, लेकिन सबसे जरूरी चीज है अपने आप से प्यार करना. मुझे खुद से प्यार है.’ शो का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

रेखा का फिट रहने का अनोखा तरीकारेखा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रोज सुबह उठकर वर्कआउट और मेडिटेशन करती है. उन्होंने बताया था कि वह जिम को फिट रहने का जरिया नहीं मानती, क्योंकि फिट रहने के लिए डांस, बागवानी और घरेलू काम जरूरी है, जो एक तरह का व्यायाम है. इसके अलावा, उन्होंने नींद पूरी करने पर भी जोर दिया था ताकि चेहरे पर ताजगी और ग्लो बना रहे.

रेखा का आयुर्वेद पर भरोसारेखा अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखती है. वह फलों का जूस और नारियल पानी पीती है. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वह तकरीबन 12 ग्लास पानी पीती है ताकि बॉडी और स्किन दोनों डिटॉक्स रहें. वह तली-भुनी चीजों और ओवरकुक खाने से दूर रहती हैं. वह रोजाना रात 8 बजे डिनर कर लेती है ताकि बॉडी रिलैक्स रहे. इसके अलावा, रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों को आजमाती हैं. वह अरोमा थेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं. बालों के लिए वह नेचुरल फेसपैक पर विश्वास करती हैं, जिसके लिए वह आंवला, शिकाकाई, मेथी और नारियल का तेल लगाती हैं.

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

November 09, 2025, 23:11 IST

homeentertainment

रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर? एक्ट्रेस ने खोला अपनी खूबसूरती का राज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj