Health

क्या सर्दियों में ठंडा पानी पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक? सच्चाई जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Health Risks of Cold Water: सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग हेल्दी रहने के लिए गुनगुना पानी पीना शुरू कर देते हैं. माना जाता है कि ठंड में गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर हो जाता है और सेहत अच्छी बनी रहती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है. कई लोगों को गुनगुना या गर्म पानी पसंद नहीं होता है और वे सर्दियों में भी ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. हालांकि ठंडा पानी पीना सर्दियों में नुकसानदायक माना जाता है और कई लोग इस आदत को सेहत के लिए खतरनाक मानते हैं. क्या वाकई सर्दियों में ठंडा पानी पीने से बीमारियां होती हैं?

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने को बताया कि ठंड के मौसम में गर्म या गुनगुना पानी पीने से डाइजेशन बेहतर हो जाता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. हालांकि सर्दियों में नॉर्मल या ठंडा पानी पीने से शरीर को कोई गंभीर नुकसान होने का खतरा नहीं होता है. शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी जरूरी होता है. ठंडा, नॉर्मल या गर्म पानी में से जो भी आपकी प्यास को बुझाए, वह पानी आप पी सकते हैं. हालांकि अगर आपको सर्दी-जुकाम या कोई अन्य बीमारी है, तो उस कंडीशन में ठंडा पानी अवॉइड करें.

डॉक्टर रावत के अनुसार सर्दियों में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं, जिसकी वजह से वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में लोगों को रोज कम से कम 1.5 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर का हाइड्रेशन बेहतर बना रहे. पानी हमारे शरीर की फंक्शनिंग को बेहतर बनाए रखने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए जरूरी होता है. ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सभी को अपने वॉटर इनटेक पर ध्यान देना चाहिए, ताकि सर्दियों में आपकी सेहत बेहतर बनी रहे.

यह भी पढ़ें- रात को बेड पर जाने से पहले दूध में मिलाकर पिएं यह देसी तेल ! सुबह तक खत्म हो जाएगा कब्ज का ‘खेल’

Tags: Health, Trending news, Winter season

FIRST PUBLISHED : January 2, 2025, 10:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj