Winter Sweet Recipes | Jaggery Health Benefits | Sesame Sweet Snacks | Healthy Winter Foods | Peanut Chikki

Last Updated:November 08, 2025, 11:36 IST
Winter Mithai Special Recipe: सर्दियों में गुड़ से बनी मिठाइयां न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि शरीर को प्राकृतिक गर्माहट भी देती हैं. रेवड़ी, गजक, तिल लड्डू, पंजीरी और चिक्की जैसे पारंपरिक स्नैक्स ऊर्जा और पोषण से भरपूर होते हैं. ये मकर संक्रांति से लेकर ठंड के पूरे मौसम में खूब पसंद किए जाते हैं.
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाज़ारों में गुड़ की मिठास और रौनक बढ़ जाती है.यह मौसम ही ऐसा होता है. जब शरीर को गर्माहट की ज़रूरत होती है और ऐसे में गुड़ से बनी चीज़ें स्वाद के साथ सेहत भी देती हैं. गुड़ में आयरन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं. जो ठंड के दिनों में शरीर को मज़बूती और ऊर्जा प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ से बनने वाली ऐसी स्वादिष्ट चीज़ों के बारे में जो आसानी से घर पर बन भी जाती हैं.

जिसमें सबसे पहला नाम आता है. सर्दियों की पहचान मानी जाने वाली रेवड़ी का जो हर किसी की पसंद होती है. गुड़ को पिघलाकर उसमें तिल मिलाया जाता है और छोटे टुकड़ों में जमाया जाता है. इसका कुरकुरापन और मीठा स्वाद ठंड के दिनों में लाजवाब लगता है. यह शरीर को गर्म रखती है और ऊर्जा भी बढ़ाती है. इस लिए इसको सर्दियों में काफी पसंद किया जाता है.

इसके बाद नाम आता है. मूंगफली और गुड़ का यह मेल सर्दियों की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है. गुड़ को गलाकर उसमें भुनी मूंगफली मिलाई जाती है और फिर इसे ठंडा करके टुकड़ों में काट लिया जाता है. इस प्रकार बनाकर के तैयार होती है. गुड़ की चिक्की यह स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन और आयरन से भरपूर होती है.

इसके बाद नाम आता है. तिल और गुड़ से बनने वाली पारंपरिक मिठाई गजक की जो शरीर को ठंड से बचाने का काम करती है. इसमें तिल को हल्का भूनकर गुड़ की चाशनी में मिलाया जाता है. भरतपुर और आस पास के इलाकों में यह सर्दियों में खूब बिकती है. जो लोगों की पहली पसंद बन जाती है. यह गजक सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है और फायदेमंद की होती है.

इसके बाद आता है. एक बेहद आसान और पौष्टिक लड्डू जो तिल को भूनकर उसमें पिघला हुआ गुड़ मिलाया जाता है और छोटे-छोटे लड्डू बना लिए जाते हैं. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं. बल्कि हड्डियों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं. सर्दियों के मौसम में तिल के बने हुए लड्डू को बेहद ही पसंद किया जाता है. जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट और लाजवाब होते हैं.

इसके बाद नाम आता है. गुड के खास लड्डू जो गेहूं के आटे या बेसन में गुड़ और घी मिलाकर लड्डू तैयार किए जाते हैं. लड्डू ये एनर्जी देने वाले होते हैं और सुबह-सुबह खाने पर शरीर को गर्म रखते हैं. इस तरह अगर आप भी अच्छा और सर्दियों में खाने के पौष्टिक आइटम बनाना चाहते हैं. तो इन आइटम को अपने आप घर पर बना सकते हैं. जो खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं. उसे शरीर को गर्म रखने हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 08, 2025, 11:36 IST
homelifestyle
ठंड भागेगी कोसो दूर..बस सर्दियों में रोज खा लो गुड़, शरीर बन जाएगा हीटर!



