घर बैठे रोजगार चाहती हैं महिलाएं? सीखें बाजरे के प्रोडक्ट बनाना, बढ़ रही है कमाई

घर बैठे रोजगार चाहती हैं महिलाएं? सीखें बाजरे के प्रोडक्ट बनाना, बढ़ रही है…
Millet Business Ideas: रोजगार की तलाश में जुटी कई महिलाएं अक्सर कम लागत और घर बैठे आमदनी के विकल्प ढूंढती हैं. ऐसे में, काजरी (केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर) और लघु उद्योग भारती मिलकर एक महत्वपूर्ण अवसर का निर्माण कर रहे हैं. किसानों द्वारा उगाए जाने वाले बाजरे (Millet) का मूल्य संवर्धन (Value Addition) करके महिलाओं को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे इसे एक सफल और स्थायी बिजनेस के रूप में अपना सकें. काजरी द्वारा आयोजित कृषि-व्यवसाय अभिपोषण केंद्र के कौशल विकास कार्यक्रम में किसान, युवा, प्रोफेशनल्स और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी शामिल हुए. मुख्य उद्देश्य शुष्क क्षेत्रों में आय बढ़ाने के नए अवसर पैदा करना और आधुनिक कृषि तकनीक को जन-जन तक पहुंचाना है. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दो प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया, जो सीमित संसाधनों में भी उच्च आय दे सकते हैं, बताया गया कि शुष्क क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बीच मशरूम उत्पादन एक प्रभावी आय स्रोत बन सकता है. प्रतिभागियों को इसकी उत्पादन तकनीक, प्रबंधन और बाज़ार संभावनाओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. बाजरे के बिस्किट, कुरकुरे, आटा और अन्य खाद्य उत्पाद बनाने पर विशेष शोध व नवाचार किए जा रहे हैं. इससे महिलाओं को कम पूंजी में अपना खाद्य व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा. कई महिलाओं ने बाजरे से बने बिस्किट व कुरकुरे बनाकर सफल कारोबार स्थापित किया है, जिससे शुष्क क्षेत्रों में आय के नए रास्ते खुले हैं.
homevideos
घर बैठे रोजगार चाहती हैं महिलाएं? सीखें बाजरे के प्रोडक्ट बनाना, बढ़ रही है…




