Entertainment

डेब्यू फिल्म से जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर फेमस डायरेक्टर से कर ली शादी, तलाक के बाद बन गई बिन ब्याही मां

Last Updated:January 10, 2026, 05:01 IST

हीरोइन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की वजह से चर्चा में हैं. दर्शक उन्हें ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं. उन्होंने जिस फिल्म से डेब्यू किया था, उसके लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था. डायरेक्टर से तलाक के बाद एक बेटी की मां बनीं. वे अब सिंगल मदर बनकर जिंदगी गुजार रही हैं और सिंगल मदर के तौर पर महिलाओं के हक की बात करती हैं. क्या आपने उन्हें पहचाना?

ख़बरें फटाफट

डेब्यू फिल्म से जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर फेमस डायरेक्टर से कर ली शादीएक्ट्रेस का आज जन्मदिन है.

नई दिल्ली: हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं, वह भारतीय सिनेमा की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने न केवल कमर्शियल फिल्मों में अपनी जगह बनाई, बल्कि लीक से हटकर किरदार चुनकर अपनी एक अलग पॉपुलैरिटी पाई. हमने कल्कि कोचलिन की बात कर रहे हैं. कल्कि कोचलिन का जन्म फ्रांसीसी माता-पिता के घर भारत में ही हुआ था. एक्टर की जड़ें पुडुचेरी के एक छोटे से गांव में हैं. एक्टिंग के प्रति उनका जुनून उन्हें लंदन ले गया, जहां उन्होंने थिएटर की बारीकियों को सीखा. उनकी यह ट्रेनिंग उनकी फिल्मों जैसे ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ की गहराई में साफ नजर आती है.

‘देव डी’ ने बनाया स्टारदिलचस्प बात है कि जिस फिल्म ने कल्कि कोचलिन नेशनल अवॉर्ड (स्पेशल जूरी) और शोहरत दिलाई, उसके लिए डायरेक्टर अनुराग कश्यप उन्हें शुरुआत में कास्ट नहीं करना चाहते थे. लेकिन कल्कि की लगन ने उन्हें मजबूर कर दिया. यहीं से न सिर्फ उनका करियर, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का भी एक नया चैप्टर शुरू हुआ. उन्होंने अनुराग से शादी की और बाद में उनसे तलाक ले लिया. कल्कि ने समाज की बनी-बनाई धारणाओं को तोड़ते हुए अपनी बेटी साफो का स्वागत किया. वह अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग के साथ बिना शादी के एक ‘प्राउड सिंगल मदर’के रूप में अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं, जो उनकी बेबाक सोच का प्रमाण है.

कल्कि की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही.

यादगार फिल्मों में दिलचस्प किरदारकल्कि ने ‘देव डी’ के अलावा ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘मार्गरिटा विद द स्ट्रॉ’ और ‘भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ जैसी फिल्में की हैं. उनकी ताजा रिलीज ‘भय’ सुर्खियों में है. उन्होंने ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में एक पजेसिव मंगेतर नताशा का रोल निभाया था. फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में उनके रोल अदिति को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर रखती हैं बातआजकल कल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं और ‘भय – द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में अपनी अदाकारी से दर्शकों को रोमांचित कर रही हैं. यह सीरीज मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी के जीवन पर आधारित है. कल्कि अपनी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को अपनी ताकत मानती हैं और अक्सर मानसिक स्वास्थ्य व महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात करती हैं.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

January 10, 2026, 05:01 IST

homeentertainment

डेब्यू फिल्म से जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर फेमस डायरेक्टर से कर ली शादी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj