Sports

WPL Auction 2026: हफ्तेभर का और इंतजार… भारत की इन चैंपियन बेटियों पर होगी करोड़ों की बौछार, WPL ऑक्शन टेबल है तैयार

Last Updated:November 21, 2025, 17:36 IST

WPL Auction 2026 Date and Time: विमेंस प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के ऑक्शन में सिर्फ हफ्तेभर का इंतजार बाकी है. नई दिल्ली में 27 नवंबर को सभी 5 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी रणनीति के साथ 73 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन टेबल पर नजर आएंगी. महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत की कई चैंपियन क्रिकेटर्स भी इस ऑक्शन में शामिल होंगी.हफ्तेभर का और इंतजार... भारत की 6 चैंपियन बेटियों पर होगी करोड़ों की बौछार

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के ऑक्शन में सिर्फ हफ्तेभर का इंतजार बाकी है. नई दिल्ली में 27 नवंबर को सभी 5 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी रणनीति के साथ 73 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन टेबल पर नजर आएंगी. महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत की कई चैंपियन क्रिकेटर्स भी इस ऑक्शन में शामिल होंगी, जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें दीप्ति शर्मा पर रहेंगी. दीप्ति शर्मा उन नामों में से एक हैं, जिन्होंने भारत को महिला वर्ल्ड कप 2025 जिताने में सबसे अहम योगदान दिया.

भारत की विश्व कप स्टार दीप्ति शर्मा समेत दुनिया भर के 277 खिलाड़ी 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग में 73 स्थानों के लिये होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे. नीलामी पूल में शामिल खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए डब्ल्यूपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख की श्रेणी के लिये, 11 ने 40 लाख और 88 खिलाड़ियों ने 30 लाख की श्रेणी के लिये नाम दिये हैं .

इसमें कहा गया ,‘‘ नीलामी सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी हैं जिनमें 52 राष्ट्रीय और 142 घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं . वहीं विदेशी खिलाड़ियों में 66 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और 17 ऐसे क्रिकेटर शामिल हैं जिन्होंने अपने देश के लिये नहीं खेला है . विदेशी खिलाड़ियों के लिये 23 स्थान उपलब्ध है .’’

भारत की करिश्माई हरफनमौला दीप्ति, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, पूजा वस्त्राकर, उमा छेत्री और क्रांति गौड़ 50 लाख वाली श्रेणी में हैं . न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन और एमेलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटेन, आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग भी 50 लाख वाली श्रेणी में हैं .

टीमों ने सात विदेशी खिलाड़ियों समेत 17 खिलाड़ी रखे हैं . पांचों टीमों के पास कुल 41 . 1 करोड़ रूपये का पर्स है . नीलामी की शुरूआत मारकी खिलाड़ियों से होगी जिनमें दीप्ति, रेणुका सिंह, सोफी डेवाइन, सोफी एक्सेलेटन, एलिसा हीली, अमेलिया केर, मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ट शामिल हैं .

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 21, 2025, 17:36 IST

homecricket

हफ्तेभर का और इंतजार… भारत की 6 चैंपियन बेटियों पर होगी करोड़ों की बौछार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj