Entertainment

‘काश मैं लड़का होती’, धुरंधर की स्क्रिप्ट पर दिल हार बैठी थीं यामी गौतम ,आदित्य धर की फिल्म को लेकर किया खुलासा

Last Updated:December 29, 2025, 19:15 IST

यामी गौतम धर और आदित्य धर इन दिनों बॉलीवुड में खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में यामी गौतम ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं. यामी ने बताया कि धुरंधर की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने खुद को उस फिल्म का हिस्सा बनने से रोका नहीं गया. पहली बार उन्हें लगा कि काश वह मेल स्टार का किरदार निभा पाती.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी यामी गौतम धर और फिल्ममेकर आदित्य धर इन दिनों खूब चर्चा में हैं. जहां यामी नवंबर में रिलीज हुई फिल्म हक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का और समीक्षकों का दिल जीत ले गई थी, वहीं आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से छाए हुए हैं. उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने पठान, जवान और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाए.

‘धुरंधर’ की शूटिंग शुरू होने से पहले यामी गौतम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड थीं. उन्होंने बताया कि जब आदित्य की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्हें पहली बार ऐसा लगा था कि काश वह किसी पुरुष किरदार को निभा पातीं, काश वह लड़का होती.

यामी ने इस फिल्म पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि, ‘अक्सर ऐसा नहीं होता, लेकिन जब मैंने वो स्क्रिप्ट पढ़ी तो पहली बार मुझे ये अहसास हुआ कि काश मैं लड़का होती, तो इस फिल्म में काम कर पाती.

Add as Preferred Source on Google

यामी ने हाल ही में न्यूज18 शोशा संग खास बातचीत में बताया था कि वह एक अभिनेत्री के रूप में इसका हिस्सा बनने के लिए कितनी एक्साइटेड थीं. अपनी बात में ये भी साफ कर दिया था कि वह अपने पति से कभी यह उम्मीद नहीं रखतीं कि वह हर प्रोजेक्ट में उन्हें ही कास्ट करें. या वो उनके पति हैं तो उनकी फिल्म में यामी का ही होना जरूरी है.

एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके और आदित्य के बीच प्रोफेशनल काम और निजी रिश्ते को लेकर एक दीवार है. वो अपने काम को लेकर एक दूसरे को कभी डिस्टर्ब नहीं करते. अगर आदित्य को लगता है कि वह किसी रोल में फिट नहीं बैठती तो दूसरे किसी स्टार को कास्ट करते हैं.

यामी भले ही इस फिल्म में कोई रोल नही निभा पाई हों, लेकिन धुरंधर के लिए आदित्य ने यामी को भी क्रेडिट्स दिया है. गौरतलब है कि यामी और आदित्य की पहली मुलाकात फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर हुई थी. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 2021 में दोनों ने बेहद सादगी से शादी रचाई थी.

मई 2024 में यामी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम वेदविद है. यामी ने बताया कि मां बनना उनके जीवन का सबसे खूबसूरत और भावनात्मक दौर है, जिसने उनकी सोच और प्राथमिकताओं को पूरी तरह बदल दिया है.

Dhurandhar Yami

यामी ने बताया कि वह अपने काम और घर में बैलेंस बनाकर चलती हैं, फिर अब इंडस्ट्री की सोच भी काफी बदल चुकी है. जहां पहले शादी और मां बनने के बाद एक्ट्रेसेस के करियर ठप हो जाते थे. वहीं अब शादी के बाद भी एक्ट्रेस टॉप एक्ट्रेस बन सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 29, 2025, 19:15 IST

homeentertainment

‘काश मैं लड़का होती’, धुरंधर की स्क्रिप्ट पर दिल हार बैठी थीं यामी गौतम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj