‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ हुई पस्त, नहीं चला रोमांस का जादू, दूसरे दिन इतने करोड़ में सिमट गया कलेक्शन

Last Updated:December 27, 2025, 09:22 IST
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection day 2: बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी का जादू इस बार फीका पड़ता नजर आ रहा है. बड़े शोर-शराबे के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है. क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म की रफ्तार दूसरे दिन भी धीमी ही रही. शुक्रवार को रोमांटिक फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में सिमट गया, जो कि इस फिल्म के लिए काफी चिंताजनक है.
ख़बरें फटाफट
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म दर्शकों को नहीं कर पाई इम्प्रेस.नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि, छुट्टियों का सीजन होने के बावजूद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रही है. सबसे बड़ी वजह यह भी है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, जो पिछले 3 हफ्तों से हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. दूसरे दिन तो ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की हालत कमाई के मामले में और भी खराब हो गई.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने दूसरे दिन सिर्फ 5 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि यह कमाई ओपनिंग डे कलेक्शन से भी कम है. छुट्टियों का दिन होने के बावजूद फिल्म का ऐसा प्रदर्शन चिंताजनक है. पहले दिन कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे मिलाकर अब इसका कुल कलेक्शन भारत में 12.75 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर’ के सामने पस्त हुई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’
बॉक्स ऑफिस पर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की हालत काफी पस्त नजर आ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की जबरदस्त लहर है. शुक्रवार को जहां ‘धुरंधर’ ने 15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, वहीं कार्तिक की फिल्म दूसरे दिन इसका आधा भी नहीं कमा पाई. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है और साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है.
क्या है ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कहानी?
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म की बात करें, तो यह रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें क्रोएशिया जाते वक्त एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब रूमी अपने बुजुर्ग पिता (जैकी श्रॉफ) को आगरा में अकेला छोड़कर शादी के बाद रे के साथ अमेरिका जाने से मना कर देती है. यह फिल्म इन्हीं दोनों किरदारों की उलझी हुई लव स्टोरी को बयां करती है.
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की स्टारकास्ट
गौरतलब है कि समीर संजय विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक और अनन्या के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा ईरानी जैसे मंझे हुए सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. इस फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तिवारी, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनी है.
About the AuthorKamta Prasad
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
First Published :
December 27, 2025, 09:21 IST
homeentertainment
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ हुई पस्त, नहीं चला रोमांस का जादू



