Rajasthan

तुला राशि का खुलेगा भाग्य! साल का आखिरी सोमवार बनेगा शुभ, शिव की कृपा से रिश्ते और धन दोनों में होगी बढ़ोतरी

Last Updated:December 29, 2025, 05:29 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 29 December 2025: मकर राशि वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहने वाली है. इस दौरान मन शांत रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए पत्नी को कोई खास उपहार देना शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. शिव भक्ति और संयमित व्यवहार से मकर राशि वालों को स्थिरता, सफलता और संतुलन का अनुभव होगा.

अजमेर. तुला राशि वाले जातकों के लिए लिए आज यानी 29 दिसंबर का दिन सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है. आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में विराजमान हैं, जो साझेदारी, संबंधों और पब्लिक डीलिंग का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन खासतौर पर रिश्तों और व्यावसायिक संपर्कों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है.

यदि आप व्यापारी हैं तो आज का दिन किसी लॉटरी से कम नहीं है. सोमवार का दिन और सातवें भाव में चंद्रमा की स्थिति आपके व्यापार को नई गति देने का काम करेगी. आपकी डेली इनकम में सुधार देखने को मिल सकता है और क्लाइंट डीलिंग में जबरदस्त सफलता मिलेगी. आज आपकी वाणी में विशेष प्रभाव रहेगा, जिससे आप किसी भी जिद्दी या उलझे हुए क्लाइंट को आसानी से मना पाएंगे. पार्टनरशिप में किए गए काम आज अच्छा मुनाफा दे सकते हैं और भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार होगी .

तुला राशि वालों का नौकरी में रहेगा अच्छा दिननौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और टीमवर्क के जरिए आप अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. सीनियर्स भी आपके प्रयासों की सराहना कर सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

तुला राशि वालों के पार्टनर्स के साथ रहेगा अच्छा रिश्तालव लाइफ की बात करें तो आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा. सोमवार और चंद्रमा के प्रभाव से आपका मन अपने पार्टनर के प्रति बेहद कोमल और संवेदनशील रहेगा. आप उनके साथ समय बिताने की इच्छा करेंगे और आपसी समझ में गहराई आएगी. जो लोग अविवाहित हैं या शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है. दांपत्य जीवन में आज शांति, सुकून और आपसी तालमेल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

तुला राशि वाले करें ये उपायआज साल का आखिरी सोमवार है, इसलिए इस दिन को खाली न जाने दें. चंद्रमा और भगवान शिव की कृपा से अपने मन और रिश्तों को मजबूत करने का यह उत्तम अवसर है. आज शाम शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल में थोड़ा-सा कच्चा दूध और चावल मिलाकर अर्पित करें.यदि आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है, तो आज शिव-पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं. मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहती है तथा रिश्ते और भी मजबूत होते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

December 29, 2025, 05:29 IST

homeastro

तुला राशि का खुलेगा भाग्य! आखिरी सोमवार पर खुलेंगे तरक्की के द्वार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj