Zarine Khan Funeral: जरीन खान को हुई थी ये बीमारी, अंतिम संस्कार में रो पड़े बॉबी देओल, भावुक दिखीं जया बच्चन

Last Updated:November 07, 2025, 17:28 IST
Zarine Khan Death Reason and Funeral: जरीन खान का निधन 81 की उम्र में हुआ. वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं. जुहू में जरीन का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें बॉबी देओल, जया बच्चन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे. इस दौरान बॉबी काफी भावुक दिखाई दिए. उनकी आंखों से आंसू छलक उठे.
ख़बरें फटाफट
जरीन खान के निधन पर भावुक हुए बॉबी देओल.
मुंबई. सुज़ैन खान की मां ज़रीन खान का 7 नवंबर को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह लंबे वक्त से उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं. ऋतिक रोशन भी ज़रीन खान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उनके अलावा बॉबी देओल, जया बच्चन, श्वेता बच्चन, नरगिस फाखरी, सबा आज़ाद, अली गोनी, जैस्मिन भसीन समेत कई सेलेब्स ने जरीन खान को अंतिम विदाई दी. ज़रीन खान का अंतिम संस्कार जुहू श्मशान घाट में किया गया. परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद को भी अंतिम विदाई देने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए देखा गया. इस बीच, बॉबी देओल को संजय खान के मुंबई स्थित घर के बाहर देखा गया. पैपराज़ी पल्लव पालीवाल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि बॉबी भावुक हो रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं.
View this post on Instagram



