Entertainment

अंगद बेदी ने 8 साल तक किया इंतजार, मगर नहीं माने नेहा धूपिया के पिता, प्रेग्नेंसी के बाद करवानी पड़ी शादी

Last Updated:September 24, 2026, 01:48 IST

अंगद और नेहा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. अंगद उन्हें करीब 8 साल तक पसंद करते रहे और बाद में दोनों ने अचानक शादी कर ली. अंगद और नेहा के दो बच्चे हैं. फिलहाल, एक्टर अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया के साथ बिताए खुशनुमा पलों, सफारी ट्रिप और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं.

ख़बरें फटाफट

अंगद बेदी ने 8 साल तक किया इंतजार, मगर नहीं माने नेहा धूपिया के पिताZoomअंगद बेदी से नेहा 20 साल की उम्र में मिली थीं. (फोटो साभार: Instagram@angadbedi)

नई दिल्ली: एक्टर अंगद बेदी और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब नेहा 20 साल की थीं. अंगद उन्हें लगभग 8 साल तक पसंद करते रहे और शादी के लिए प्रयास करते रहे. बाद में नेहा के गर्भवती होने के बाद दोनों ने अचानक शादी का फैसला किया और गुरुद्वारे में आनंद कारज संपन्न हुआ. एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि जब वह नेहा के माता-पिता से उनका हाथ मांगने गए थे, तो उनके ससुर ने शुरू में मना कर दिया था.

बुधवार 23 सितंबर को एक्टर अंगद बेदी ने पत्नी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर की. एक्टर ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी सफारी ट्रिप और बर्थडे सेलिब्रेशन की यादें फैंस के साथ शेयर कीं. अंगद बेदी पहली तस्वीर में पगड़ी पहने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. अगली तस्वीर में वह अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ जिम में सेल्फी लेते दिखे. इसके अलावा तस्वीरों में उनकी सफारी, कुछ अकेले पलों और परिवार के साथ बिताए पलों की झलक भी दिखी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj