अजय देवगन की ‘दृश्यम’ में लकी अली का जादू, ‘मुस्कुरा दो’ के टीजर ने जीता दिल, आवाज सुनकर इमोशनल हो जाएंगे फैंस

Last Updated:September 22, 2026, 16:40 IST
अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले मेकर्स एक-एक करके फिल्म के गानों के जरिए इसकी कहानी और किरदारों की दुनिया की झलक दिखा रहे हैं. अब फिल्म के दूसरे गाने ‘मुस्कुरा दो’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दिग्गज सिंगर लकी अली ने अपनी आवाज दी है.
ख़बरें फटाफट
आवाज ने जीता लोगों का दिल
नई दिल्ली. अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स इसके गानों के जरिए कहानी की दुनिया की झलक दिखा रहे हैं. अब दूसरे गाने ‘मुस्कुरा दो’ का टीज़र सामने आ गया है, जिसे लकी अली ने अपनी जादुई आवाज दी है. खास बात ये है कि इस गाने के जरिए लकी अली और अजय देवगन पहली बार साथ आए हैं.
‘मुस्कुरा दो’ के जरिए दर्शकों को एक बार फिर सलगांवकर परिवार की भावनात्मक दुनिया की झलक देखने को मिलेगी. गाने में परिवार के रिश्तों, एक-दूसरे के लिए खड़े रहने और मुश्किल वक्त में अपनों का साथ देने वाली भावनाओं को दिखाया गया है.’मुस्कुरा दो’ इसलिए भी खास है क्योंकि इस गाने के जरिए लकी अली पहली बार अजय देवगन के साथ काम कर रहे हैं. लकी अली की खास और पहचान वाली आवाज गाने में एक अलग तरह की गर्मजोशी और पुरानी यादों का एहसास लेकर आती है.
परिवार के रिश्तों की कहानी दिखाता है गाना
लकी अली ने अपनी आवाज के दम पर लंबे समय से लोगों के दिलों में खास जगह बना रखी है. ऐसे में ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ जैसी रहस्य और परिवार की कहानी वाली फिल्म में उनकी आवाज को सुनना दर्शकों के लिए भी दिलचस्प अनुभव हो सकता है. ‘मुस्कुरा दो’ के टीज़र में दिखाया गया है कि एक परिवार अपने अपनों के लिए किस हद तक जा सकता है. गाना सलगांवकर परिवार की कहानी के आखिरी अध्याय से जुड़ी भावनाओं को सामने लाता है.
इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जबकि इसका संगीत रोचक कोहली ने तैयार किया है. लकी अली की आवाज, मनोज मुंतशिर के बोल और रोचक कोहली का संगीत मिलकर गाने को भावुक अंदाज देते हैं. ‘मुस्कुरा दो’ का पूरा गाना कल सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर Sony Music India के जरिए रिलीज किया जाएगा.
इससे पहले रिलीज हुआ था ‘विंगांसा’
‘मुस्कुरा दो’ से पहले फिल्म का पहला गाना ‘विंगांसा’ रिलीज किया गया था. गोअन पुर्तगाली में ‘विंगांसा’ का मतलब बदला या प्रतिशोध होता है. इस गाने के जरिए मेकर्स ने संकेत दिया था कि विजय सलगांवकर अकेला नहीं है और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.अब ‘मुस्कुरा दो’ के जरिए फिल्म की कहानी के एक अलग और ज्यादा भावनात्मक पहलू को सामने लाया गया है.
View this post on Instagram



