अनुज के बर्थडे से पहले अनुपमा को लगा झटका, पैसे लेकर फरार हुआ बिल्डर, बा-बापूजी में प्रॉपर्टी को लेकर हुई लड़ाई

Last Updated:September 11, 2026, 11:33 IST
टीवि के नंबर वन शो ‘अनुपमा’ में जन्माष्टमी और अनुज के बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच भयंकर ड्रामा शुरू हो गया है . एक तरफ बापूजी शाह हाउस को बा के नाम करने से साफ इंकार कर देते हैं, वहीं दूसरी तरफ राही ने अपना कैफे प्रेम के नाम ट्रांसफर कर दिया है . शो के अंत में माथेला बिल्डर्स के फ्रॉड की खबर सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाते हैं .
नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है . जन्माष्टमी की तैयारियों और अनुज का जन्मदिन मनाने की खुशी के बीच शाह हाउस में एक बार फिर प्रापर्टी और कैफे को लेकर तगड़ा बवाल शुरू हो गया है .
एक तरफ जहां लीला और हसमुख के बीच घर को अपने नाम करवाने को लेकर भयंकर बहस छिड़ गई है, वहीं दूसरी तरफ राही ने अपना कैफे प्रेम के नाम ट्रांसफर करके सबको चौंका दिया है .
जन्माष्टमी की तैयारियां और अनुज का बर्थडे
एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा छोटी बच्ची जया को सही तरीके से कंदील बोलना सिखाती है . पूरा शाह परिवार जन्माष्टमी सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटा हुआ है . बच्चे भगवान श्री कृष्ण के फेवरेट माखन, मिश्री और पंचामृत के बारे में बात करते हैं, तभी जया जिद करने लगती है कि कान्हा जी के लिए केक भी बनना चाहिए . वहीं दूसरी तरफ अनुपमा जन्माष्टमी के साथ-साथ अपने अनुज का बर्थडे मनाने के लिए भी बेहद एक्साइटेड दिखती है .
लीला और हसमुख के बीच प्रॉपर्टी को लेकर जंग
शाह हाउस में असली हंगामा तब शुरू होता है जब लीला एक पेपर हसमुख के हाथ में थमा देती है . लीला चाहती है कि हसमुख शाह हाउस को उसके नाम ट्रांसफर कर दें . लीला को डर है कि कहीं हसमुख यह घर अपनी बेटी के नाम न कर दें . वहीं हसमुख साफ मना कर देते हैं कि उन्हें लीला पर भरोसा नहीं है और वह यह घर परितोष व पाखी के हाथ में दे देगी . दोनों के झगड़े को शांत करने के लिए अनुपमा बीच में आती है और कहती है कि वह स्टांप पेपर पर लिख कर देने को तैयार है कि उसे इस घर से कुछ नहीं चाहिए .
राही ने प्रेम के नाम किया कैफे
इधर प्रेम को जब पता चलता है कि राही ने कैफे उसके नाम ट्रांसफर कर दिया है तो वह हैरान रह जाता है . प्रेम जब राही से वजह पूछता है तो राही कहती है कि वह बहुत काम करके थक चुकी है और अब वह सिर्फ घर संभालना चाहती है . हालांकि प्रेम को लगता है कि राही पर किसी का दबाव है . इसके बाद राही उसे अनुज के बारे में बताती है और प्रेम उससे वादा करता है कि वह बिल्कुल अनुज जैसा बनकर दिखाएगा .
प्रीकैप
शो के अंत में अनुपमा श्री कृष्ण का मुकुट देखकर अनुज को याद करती है और उससे टाइम पर आने की बात कहती है . वहीं प्रीकैप में एक नया झटका देखने को मिलता है . जब पूरा परिवार डांस कर रहा होता है तभी परितोष बिल्डर के फ्रॉड की खबर दिखाता है कि माथेला बिल्डर्स पैसे लेकर भाग गया है, जिसे सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाते हैं .
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
September 11, 2026, 11:33 IST



