Entertainment

अपने घर में खुद सफाई करते हैं अमिताभ बच्चन, जया की डांट से बचने के लिए करते हैं ये खास काम, KBC में खोला राज

Last Updated:August 24, 2026, 18:25 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि वह अपने परिवार के लिए हमेशा वक्त निकालते हैं. फिल्मों और शूटिंग में चाहे वह कितना भी बिजी क्यों न रहें, परिवार के लिए उनका खास अंदाज देखने को मिलता है. अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ को होस्ट कर रहे हैं. शो के दौरान वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से भी शेयर करते हैं. अब उन्होंने पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ दिलचस्प बाते बताई हैं.

ख़बरें फटाफट

जया की डांट से बचने के लिए ये काम करते है अमिताभ बच्चन, KBC में खोला राजZoom अमिताभ ने किया खुलासा

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ भी लोगों का दिल जीत रहा है. इस बार भी शो अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं. शो के दौरान वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से भी शेयर करते हैं. अब उन्होंने जया बच्चन को लेकर एक किस्सा शेयर किया है.

अमिताभ अपने इस शो में हमेशा अपने या अपने परिवार से जुड़ी बातें शेयर करते हैं. शो के दौरान वह अपने फिल्मी सफर से जुड़े कई बातें भी बताते हैं. इस बार उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के बारे में बताया है कि वह उन्हें डांटती हैं या नहीं.

शूटिंग से पहले अमिताभ करते हैं ये काम

शो में कंटेस्टेंट प्रीति राज ने अमिताभ से पूछा कि अगर वह देर रात घर पहुंचते हैं तो क्या जया बच्चन उन्हें डांटती हैं. इस सवाल पर अमिताभ मुस्कुराए और बताया कि उन्हें पहले से पता होता है कि देर से घर पहुंचने पर क्या हो सकता है. इसलिए वह घरवालों को पहले ही इसकी जानकारी दे देते हैं. अमिताभ ने बताया कि वह सुबह उठते ही फैमिली ग्रुप में मैसेज कर देते हैं कि उस दिन उनकी शूटिंग कहां है और उन्हें घर पहुंचने में देर हो सकती है.

देर से पहुंचने पर जया बच्चन करती हैं ये काम

अपनी बात आगे रखते हुए अमिताभ ने कहा कि वह पहले ही घरवालों से कह देते हैं कि उनके खाने का इंतजार न करें. अमिताभ के मुताबिक, ऐसा करने से वह देर से घर पहुंचने पर होने वाली डांट से काफी हद तक बच जाते हैं.हालांकि, अगर वह बिना बताए देर से घर पहुंचें तो जया उनसे सवाल जरूर करती हैं. अमिताभ ने बताया कि जया पूछती हैं, “कहां थे आप? आपने बताया नहीं. यह कोई वक्त है आने का? अगर बहुत ज्यादा देर हो जाए तो जया अपना खाना खाकर सोने चली जाती हैं.

बता दें कि इसके बाद अमिताभ से पूछा गया कि अगर घर में काम करने वाला स्टाफ मौजूद न हो तो क्या वह खुद घर का काम संभालते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि घर में चाहे चार लोग काम करते हों या आठ-दस लोग, अगर स्टाफ मौजूद नहीं है तो वह खुद घर संभाल लेते हैं. अमिताभ ने बताया कि वह घर की साफ-सफाई तक कर लेते हैं. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता. ऐसे में अगर घर में खाना बनाने वाला कोई न हो तो कभी वह बाहर से खाना मंगा लेते हैं और कभी जया से खाना बनाने के लिए कह देते हैं. अमिताभ के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर किया जा रहा है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 24, 2026, 18:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj