अमिताभ बच्चन ने विरोधियों की धमकी पर कसा तंज, क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर निकाली भड़ास- ‘जाओ, ले आओ अपने हाथी घोड़े’

Last Updated:October 30, 2026, 22:55 IST
मेगास्टार अमिताभ बच्चन आजकल कुछ भी कहते हैं, वह खबर बन जाती है. लोग उनकी बातों का अलग-अलग मतलब निकालते हैं. बिग बी ने अब क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कह रहे हैं कि वे अब उन धमकियों से नहीं डरते, जिनमें उनके बारे में लिखना बंद करने का दावा होता है. मेगास्टार ने कहा कि उनका अखबार अब उनके ब्लॉग पर चलता है. वे इस तरह के कदमों/बयानों से बेअसर रहते हैं.
नई दिल्ली: मेगास्टार अमिताभ बच्चन फैंस के साथ इंटरैक्शन का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. वे अपने ब्लॉग के जरिये कुछ-न-कुछ बयां करते रहते हैं. उन्होंने अब क्रिप्टिक पोस्ट करके लोगों का ध्यान खींचा है. अमिताभ बच्चन का पोस्ट पढ़कर लगता है कि कोई उन्हें उनके बारे में न लिखने की धमकी दे रहा है. दरअसल, वे पोस्ट में इन धमकियों पर तंज कस रहे हैं. वे बेपरवाह हैं, क्योंकि उनका अखबार अब उनके ब्लॉग पर चलता है.
बिग बी ने अपने पोस्ट में बढ़ती दूरियों के बावजूद प्यार और सम्मान बरकरार रहने का जिक्र किया. वे बोले, ‘आप एक करें, हम 100 करेंगे!’ उन्होंने अपने ब्लॉग में हिंदी में लिखा, ‘सोचा, दिन तो बदल गया है. 28 से अब 29 हो गया है. सुबह का वक्त है. बैठे हैं लैपटॉप के सामने तो आज के दिन की बात लिख देते हैं, ताकि रात को नंबरिंग की गलती ना हो.’
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, ‘हो रही है क्या? अगर अभी बताएगा थोड़ी देर में…निर्भर हूं उन पर. कुछ दिन पहले का लिफाफा खोला और जो निकला उसे छाप रहे हैं. लोग प्रशंसक पास में खड़े मिलते हैं, तो अच्छा लगता है. अब पिछले इतवार को उन्हें बिखर दिया…दूरी हो गई, लेकिन मेरा स्नेह, प्यार और उनकी प्रति आदर नहीं गया और कभी नहीं जाएगा.’
Add as Preferred Source on Google
मेगास्टार ने आगे कहा, ‘कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े हैं, कुछ सोना ज्यादा पसंद करते हैं. अब देखिए कैसे इसकी हेडलाइन बनाई जाएगी! डरो मत यार, हमारे बारे में लिखना बंद कर दोगे, कोई समस्या नहीं, हमारा समाचार पत्र अब यहां चलता है. तुम एक हो.’ करोगे, हम 100 करेंगे!’
मेगास्टार ने आखिर में लिखा, ‘जाओ! ले आओ अपने हाथी घोड़े. हम भी ले आएंगे! हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! झूमते रहना!’ 84 साल के अमिताभ बच्चन की बातें कई लोगों के समझ के परे है. लोग उनकी बातों का अपने हिसाब से अर्थ निकालते रहते हैं.
अमिताभ बच्चन फिलहाल शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आ रहे हैं, जहां वे कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब के अलावा अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाते रहते हैं. वे पिछली बार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टयन’ में नजर आए थे, जो अक्टूबर 2024 में रिलीज हुई थी.
अमिताभ बच्चन अगली बार फिल्म ‘सेक्शन 84’ में दिखेंगे, जिसमें वे वकील के किरदार में हैं. फिल्म में डियाना पेंटी, नमरत कौर भी हैं. लोगों को उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ का इंतजार है, जिसमें वह अमर योद्धा अश्वाथामा का किरदार निभा रहे हैं.
अमिताभ बच्चन को आप दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘द इन्टर्न’ में देखेंगे, जो 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म की हिंदी अडेप्टेशन है. फिल्म में बिग बी ने 70 साल के बुजुर्ग का रोल निभाया है. वे ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में भी अहम रोल में नजर आएंगे.(तस्वीर साभार: अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्रा से)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 30, 2026, 22:55 IST



