Rajasthan

अलवर रैणी के गढ़ गांव में 21 साल की उम्र में प्रेरणा नरुका बनीं सरपंच, फिजियोथेरेपी की पढ़ाई छोड़ संभाली गांव की कमान

Last Updated:November 01, 2026, 11:14 IST

Alwar Raini Garh Sarpanch Prerna Naruka: अलवर जिले की रैणी पंचायत समिति के गढ़ गांव में 21 वर्षीय प्रेरणा नरुका ने सरपंच पद पर 387 वोटों से जीत दर्ज की है. जयपुर में फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रहीं प्रेरणा के पिता तेजवीर सिंह भी 2015 में यहां सरपंच रह चुके हैं. महिला सीट आरक्षित होने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया और अब गांव की कमान संभालते हुए महिला शिक्षा व विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है.

ख़बरें फटाफट

अलवर के रैणी में 21 साल की प्रेरणा नरुका बनीं गढ़ गांव की सरपंचZoomअलवर के रैणी में 21 साल की प्रेरणा नरुका बनीं गढ़ गांव की सरपंच

अलवर: अलवर जिले की रैणी पंचायत समिति के गढ़ गांव से एक बेहद प्रेरणादायक और अनूठी राजनीतिक खबर सामने आई है. महज 21 वर्ष की कम उम्र और हाथों में उच्च शिक्षा की किताबें लिए प्रेरणा नरुका ने गांव की कमान संभाल ली है. जयपुर में फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) की पढ़ाई पूरी कर रही प्रेरणा ने पंचायत चुनाव में मैदान में उतरकर 387 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है और गांव की सबसे कम उम्र की सरपंचों में अपनी जगह बनाई है.

प्रेरणा नरुका के राजनीति में आने की पृष्ठभूमि उनका पारिवारिक और सामाजिक माहौल रहा है. उनके पिता तेजवीर सिंह वर्ष 2015 में इसी गढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं. पिता को गांव के कामकाज, विकास कार्यों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए नजदीक से देखने के कारण प्रेरणा के मन में बचपन से ही जनसेवा और राजनीति के प्रति गहरी रुचि पैदा हो गई थी. हालांकि, उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए वह वर्तमान में जयपुर में रह रही थीं, लेकिन जब गढ़ पंचायत में सरपंच पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ, तो उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ गांव की जिम्मेदारी उठाने का बड़ा और साहसिक फैसला लिया.

ग्रामीणों ने जताया भरोसा, महिला शिक्षा और विकास है प्राथमिकता

पढ़ाई के इस अहम पड़ाव पर प्रेरणा ने गांव की सेवा का मार्ग चुना और ग्रामीणों ने भी उनकी इस सोच पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें अपना सरपंच चुन लिया. चुनाव जीतने के बाद से ही ग्रामीण जगह-जगह प्रेरणा नरुका का जोरदार स्वागत कर रहे हैं. नवयुवक सरपंच प्रेरणा का कहना है कि उनके कार्यकाल में महिला शिक्षा को बढ़ावा देना और गांव का चहुंमुखी विकास कराना उनकी सबसे पहली और मुख्य प्राथमिकता रहेगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 11:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj