Entertainment

आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गाना, बर्थ एनिवर्सरी पर होगा रिलीज, सिंगर ने 90 की उम्र में किया था रिकॉर्ड

Last Updated:August 27, 2026, 06:05 IST

मशहूर सिंगर आशा भोसले का बतौर प्लेबैक सिंगर रिकॉर्ड किया गया आखिरी फिल्मी गाना उनके जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज होने जा रहा है. साल 2023 में 90 साल से अधिक उम्र में रिकॉर्ड किया गया यह बेहद खूबसूरत गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ अपकमिंग ड्रामा-कॉमेडी फिल्म ‘ओम का हरि’ में सुनने को मिलेगा. आशा भोसले की जयंती के अवसर पर 8 सितंबर को लॉन्च हो रहा यह ट्रैक न केवल फिल्म के सबसे भावुक पलों को बयां करता है, बल्कि उनकी आवाज और महान संगीतमय विरासत को एक सुरीली श्रद्धांजलि भी है.

ख़बरें फटाफट

आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गाना, बर्थ एनिवर्सरी पर होगा रिलीजZoomसितंबर महीने में इस दिन रिलीज के लिए तैयार है आशा भोसले का आखिरी गाना.

नई दिल्ली. दिवंगत सिंगर आशा भोसले ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार गाने दिए हैं. भले ही अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी फैंस के दिलों में गूंजती है. अब आशा भोसले का बतौर प्लेबैक सिंगर रिकॉर्ड किया गया आखिरी फिल्मी गाना जल्द ही ‘ओम का हरि’ फिल्म में सुनने को मिलेगा. ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ गाना 8 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, जो आशा भोसले की बर्थ एनिवर्सरी भी है.

इस फिल्म में अंशुमन झा ने लीड रोल निभाया है. उनका कहना है कि उनकी मूवी में आशा भोसले जैसी महान सिंगर की आवाज होना उनके लिए बेहद खास और गर्व की बात है. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अंशुमन कहते हैं, ‘ओम का हरि’ मेरे दिल के बेहद करीब है. यह कहानी पिता से अपनी मोहब्बत का इजहार करने और उन्हें ‘आई लव यू’ कहने की अहमियत को बयां करती है. एक ऐसी बात जो मैं अपने पिता से कभी खुद नहीं कह पाया. फिल्म के इस सबसे भावुक मोड़ वाले गाने में आशा जी की आवाज का होना, एक कलाकार के रूप में मेरे जीवन के सबसे हसीन और यादगार पलों में से एक है.’

हमारे दिलों में जिंदा हैं आशा भोसले

उन्होंने आगे कहा, ‘रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनके साथ होना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. बस एक कसक दिल में रह गई कि काश आज इस खुशी के मौके पर वह खुद हमारे बीच होतीं. खैर, वो भले ही आज हमारे साथ न हों, लेकिन अपनी जादुई आवाज और सुरीले गानों के जरिए वो हमेशा-हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी.’

साल 2023 में रिकॉर्ड हुआ था गाना

‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ गाना साल 2023 के आखिर में रिकॉर्ड किया गया था. तब आशा भोसले की उम्र 90 साल से अधिक थी, लेकिन उन्होंने अपनी जादुई आवाज से इस गाने में जान फूंक दी. हरीश व्यास के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते के ताने-बाने पर बुनी गई एक खूबसूरत ड्रामा-कॉमेडी है.

गाना रिलीज करना फैंस के प्रति सम्मान
अपनी फिल्म में आशा भोसले का आखिरी गाना होने पर निर्देशक हरीश व्यास बताते हैं, ‘उनके जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज करना आशा जी की सुरीली आवाज, उनकी शानदार विरासत और उन करोड़ों फैंस के प्रति एक सम्मान है, जिनकी जिंदगी को उनके संगीत ने छुआ है.’ मालूम हो कि लंबी बीमारी के चलते इसी साल अप्रैल में आशा भोसले का निधन हो गया था. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके.About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 27, 2026, 06:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj