इंस्टाग्राम रील्स एडिटिंग में बड़ा बदलाव, नया फीचर खुद ट्रिम करेगा वीडियो के लंबे और खाली हिस्से

इंस्टाग्राम ने Reels बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए नया फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर लॉन्च किया है. इसका मकसद वीडियो एडिटिंग की शुरुआती मेहनत को कम करना है. यह फीचर वीडियो में मौजूद लंबे पॉज, साइलेंस और दूसरे ऐसे हिस्सों को पहचानकर उन्हें अपने आप ट्रिम कर सकता है.
इसके बाद यूजर तैयार किए गए रफ एडिट को अपनी जरूरत के हिसाब से बदलकर फाइनल Reel बना सकता है. फिलहाल फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर iOS ऐप पर चुनिंदा यूजर्स और डिवाइस के लिए रोलआउट किया जा रहा है.
खुद तैयार होगा Reel का पहला ड्राफ्ट
इंस्टाग्राम का नया फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें वीडियो एडिटिंग शुरू करने में काफी समय लग जाता है. यूजर जैसे ही अपनी क्लिप चुनता है, फर्स्ट ड्राफ्ट वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को देखकर एक शुरुआती एडिट तैयार कर देता है.
यह फीचर खास तौर पर उन वीडियो में काम आता है, जिनमें क्रिएटर कैमरे के सामने बात कर रहा हो. फर्स्ट ड्राफ्ट पॉज, लंबे साइलेंस और बातचीत के बीच के खाली हिस्सों को पहचानकर उन्हें वीडियो से हटा सकता है.
इंस्टाग्राम का कहना है कि इसका मकसद क्रिएटर्स को एडिटिंग के शुरुआती स्टेज से आगे बढ़ने में मदद करना है.
एडिट को बाद में बदल सकेंगे
फर्स्ट ड्राफ्ट से तैयार हुआ वीडियो फाइनल नहीं होगा. यह सिर्फ एक शुरुआती एडिट है, जिसे क्रिएटर अपनी पसंद के मुताबिक आगे एडिट कर सकता है. खास बात यह है कि फर्स्ट ड्राफ्ट से किए गए सभी ट्रिम और बदलाव रिवर्स किए जा सकते हैं.
यूजर क्लिप को दोबारा अरेंज कर सकता है, किसी हिस्से को हटा या एडजस्ट कर सकता है और जरूरत पड़ने पर पूरी एडिटिंग फिर से शुरू कर सकता है. इससे क्रिएटर्स को ऑटोमैटिक एडिटिंग के साथ अपना कंट्रोल भी बनाए रखने का विकल्प मिलता है.
अलग-अलग तरह के वीडियो में करेगा काम
इंस्टाग्राम के मुताबिक, फर्स्ट ड्राफ्ट सिर्फ टॉकिंग हेड वीडियो तक सीमित नहीं है. यह Multi-Clip Montage, Day-in-the-Life और दूसरे तरह के वीडियो फॉर्मेट के साथ भी काम कर सकता है.
हालांकि, फीचर के तैयार किए गए ड्राफ्ट एक शुरुआती एडिट होगा. इसलिए पोस्ट करने से पहले क्रिएटर्स वीडियो को खुद देखकर जरूरी बदलाव कर सकते हैं.
iPhone में ऐसे करें इस्तेमाल
iOS पर फर्स्ट ड्राफ्ट इस्तेमाल करने के लिए इंस्टाग्राम में Reels Gallery खोलें और एक या उससे ज्यादा वीडियो क्लिप चुनें. इसके बाद स्क्रीन के नीचे दिखाई देने वाले फर्स्ट ड्राफ्ट बटन पर टैप करें.
इंस्टाग्राम वीडियो का शुरुआती एडिट तैयार करेगा. इसके बाद आप इसे रिव्यू कर सकते हैं, इंस्टाग्राम के Full Video Editor में जाकर आगे बदलाव कर सकते हैं या तैयार Reel को पोस्ट कर सकते हैं.
एक दूसरा तरीका भी है. इंस्टाग्राम का कैमरा खोलकर सीधे वीडियो रिकॉर्ड करें और इसके बाद फर्स्ट ड्राफ्ट विकल्प पर टैप करें. फिलहाल यह फीचर चुनिंदा iPhone यूजर्स तक पहुंच रहा है. आने वाले समय में इंस्टाग्राम इसे ज्यादा क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध करा सकता है.



