उत्तर प्रदेश के युवक की कारगुजारी, राजस्थान की लड़की को भगा ले गया फिर मध्य प्रदेश ले जाकर मार डाला

Last Updated:October 14, 2026, 13:22 IST
Banswara News : बांसवाड़ा जिले की लड़की की रतलाम में लाश मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. लड़की की हत्या की गई थी. इस हत्या को अंजाम लड़की के दोस्त ने ही अनबन होने पर दिया था. लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था या फिर सामान्य दोस्ती थी इसका अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला. हत्या का यह मामला बांसवाड़ा के घाटोल थाना इलाके से जुड़ा है.
बांसवाड़ा. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले की लड़की की एक महीने पहले मध्य प्रदेश के रतलाम में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लड़की की हत्या गला घोंटकर की गई थी. हत्या लड़की के ही परिचित लड़के ने की थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को अंदेशा है कि दोनों के बीच कथित रूप से प्रेम प्रसंग हो सकता है. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी है. आरोपी ने लड़की की हत्या करने का अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक घाटोल थाना इलाके के बड़लिया निवासी नारायण भगोरा ने बीते 10 अक्टूबर को अपनी बेटी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में भगोरा ने बताया कि उनकी बेटी हरियाली भगोरा टीमा गामड़ी स्थित महात्मा गांधी बीएड कॉलेज में पढ़ती है. वह 9 अक्टूबर को रोजाना की तरह कॉलेज गई थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी. इस पर उसकी तलाश की गई. रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों से भी उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई.
परिजनों ने जताई थी भगा ले जाने की आशंका
रिपोर्ट में भगोरा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बिजलीपुर निवासी विकास यादव के संपर्क में थी. विकास पहले गांव में मिठाई बनाने का काम करता था और वर्तमान में तलवाड़ा क्षेत्र के सुंदरपुर में काम कर रहा है. रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई गई थी कि विकास उनकी बेटी को भगा गया. इस पर पुलिस ने पुलिस लड़की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू की.
लड़की की 12 अक्टूबर को लाश मिली थी रतलाम में
रिपोर्ट दर्ज होने के 2 दिन बाद 12 अक्टूबर को रतलाम में रेलवे पटरियों के पास एक लड़की लाश मिली. उसकी पहचान हरियाली भगोरा के रूप में हुई. इस पर रतलाम पुलिस ने बांसवाड़ा पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने शव लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. उसके बाद पुलिस ने केस की गहराई से जांच की तो उसकी परतें खुली. पुलिस ने जब विकास यादव के बारे में पड़ताल की तो सामने आया है कि काफी समय से हरियाली के संपर्क में था.
रतलाम में अनबन हुई तो मार डालाइस पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया. विकास यादव ने बताया कि वह हरियाली को अपने साथ मध्य प्रदेश के रतलाम ले गया था. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई. इस पर उसने रतलाम रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास हरियाली का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. शव को मौके पर छोड़कर ट्रेन से अपने गांव चला गया. बहरहाल पुलिस से जुड़े अन्य तार जोड़ने में जुटी है.
About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Banswara,Banswara,Rajasthan
First Published :
October 14, 2026, 13:22 IST



