एक ही T20I मैच में 3 बार हैट्रिक से चूका, फिर भी 8 विकेट लेकर रचा इतिहास, 22 साल के गेंदबाज का अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट
एक ही T20I मैच में 3 बार हैट्रिक से चूका, फिर बना दिया अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड
Last Updated:September 11, 2026, 15:32 IST
unbreakable cricket record: भूटान के सोनम येशे के नाम टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. 22 साल के इस स्पिन गेंदबाज ने पिछले साल म्यांमार के खिलाफ यह कीर्तिमान नाम किया. अकेले ही इस युवा स्टार ने 8 बल्लेबाजों को आउट करके इतिहास रच दिया था.भूटान के सोनम येशे का वर्ल्ड रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन या सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के रिकॉर्ड के बारे में तो ज्यादातर फैंस को मालूम होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फॉर्मेट में एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है? इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर किसी फुल मेंबर देश के किसी खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक एसोशिएट देश के गेंदबाज पर कब्जा जमाया हुआ है. पिछले साल यानी 2025 में भूटान के स्पिनर सोनम येशे ने 8 विकेट लेकर यह कारनामा किया. उन्होंने अपने चार ओवर की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 7 रन देकर विरोधी टीम के 10 में 8 विकेट चटकाए थे. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का यह रिकॉर्ड टूटना बेहद ही मुश्किल है.
अकेले ही विकेटों की लगाई झड़ी22 साल के हो चुके सोनम येशे अकेले ही म्यांमार के बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ साबित हुए. यह रिकॉर्ड सीरीज के तीसरे टी20 मैच में बना. म्यांमार की टीम 5 मैचों की सीरीज के लिए भूटान दौरे पर आई थी. पहले बैटिंग करते हुए भूटान ने 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए. जवाब में सोनम ने ऐसा कहर बरपाया कि म्यांमार की पूरी टीम सिर्फ 9.2 ओवर में 45 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह भूटान ने मैच 82 रन से जीत लिया.
तीन बार हैट्रिक लेने का बनाया मौकासोनम येशे के पास एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाए. पारी के तीसरे ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए येशे ने शुरुआती दो गेंदों पर विकेट चटकाए. हालांकि, तीसरी गेंद पर विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे. चौथी गेंद पर उन्हें फिर विकेट मिला. पारी के 7वें ओवर में येशे के पास फिर हैट्रिक का मौका आया, जब तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट मिला, लेकिन चूक गए. तीसरी बार नौवें ओवर में हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए. इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर भूटान के स्टार ने विकेट निकाला. खास बात यह यह कि उन्होंने चार ओवर के अपने स्पेल में एक मेडन ओवर भी फेंका.
दो को छोड़कर कोई नहीं छू पाया दहाई का आंकड़ाम्यांमार के बल्लेबाजों की हालत ये थी कि ओपनर्स को छोड़कर कोई भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. ओपनर्स ने भी दहाई का आंकड़ा सिर्फ छुआ ही था. एक ने 10 तो दूसरे ने 12 रन बनाए. इसके अलावा चार बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला. येशे ने खतरनाक गेंदबाजी से मलेशिया के बॉलर स्याज़्रुल इदरुस का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2023 में 8 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 11, 2026, 15:32 IST



