Entertainment

‘ऐसे मर्दों को’ नई हीरोइन संग गोविंदा के अफेयर पर कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट, ‘घर तोड़ने वाली’ पर फूटा गुस्सा

Last Updated:September 23, 2026, 19:21 IST

62 साल के गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा संग दूरियां साफ दिख रही हैं. वे पत्नी को छोड़कर नई हीरोइन कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कुछ देर पहले ही वहां पहुंची थीं. पत्नी संग अनबन के बीच गोविंदा का नई हीरोइन के साथ दिखना, उनके अफेयर की ओर संकेत कर रहा है. अब गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर कश्मीरा शाह ने क्रिप्टिक पोस्ट करके अपनी भड़ास निकाली है.

नई दिल्ली: गोविंदा की भले पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन है, मगर उम्मीद नहीं थी कि वे पत्नी को छोड़कर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ ‘लालबागचा राजा’ के दरबार जाएंगे. एक्ट्रेस संग गोविंदा के वीडियो ने उनके अफेयर की अफवाहों बढ़ावा ही दिया है, जिसके संकेत सुनीता आहूजा पहले ही दे चुकी हैं. अब कश्मीरा शाह ने एक्ट्रेस कोमल रानी संग मामा ससुर गोविंदा के अफेयर पर क्रिप्टिक पोस्ट करके सुनीता आहूजा का सपोर्ट किया है. (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani@govinda_herono1)

गोविंदा के ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आ रहे हैं. सुपरस्टार लंबे समय बाद फिल्म ‘रूपा’ में कोमल रानी के साथ नजर आएंगे. डेटिंग की अफवाहों के बीच कोमल रानी का नाम भी गोविंदा के साथ जोड़ा जा रहा है, जो कश्मीरा शाह को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)

कश्मीरा शाह ने मामी सास सुनीता आहूजा का सपोर्ट करते हुए गोविंदा और उनकी को-स्टार पर क्रिप्टिक पोस्ट करके भड़ास निकाली है. उन्होंने ‘घर तोड़ने वालों’ पर अपने बयान में लोगों से अपील की कि वे ऐसे मर्दों को आदर्श न मानें जो अपनी पत्नियों को छोड़कर ‘कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों’ के साथ चले जाते हैं. (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)

Add as Preferred Source on Google

गौरतलब है कि कश्मीरा शाह ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका कमेंट गोविंदा की निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल के बीच आया है. कश्मीरा शाह के पति और गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने भी इस पोस्ट को ‘लाइक’ किया है. (फोटो साभार: Instagram@kashmera1)

गोविंदा और कोमल रानी के ‘लालबागचा राजा’ दर्शन के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि लोग ‘एक रहस्यमयी महिला’ को इतना महत्व दे रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं.'(फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)

कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का समर्थन करते हुए आगे कहा, ‘घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें और ऐसे पुरुषों को आदर्श मानना ​​बंद करें जो अपनी पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ चले जाते हैं. घिनौना. हमारे लोगों से बेहतर समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है. प्लीज पागलपन को रोकें. (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)

कोमल रानी के साथ गोविंदा के दिखने के एक दिन बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं. उन्होंने पैपराजी से बातचीत में इंसानों की तुलना में पालतू जानवरों के ज्यादा वफादार होने पर क्रिप्टिक कमेंट किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता आहूजा कह रही हैं, ‘जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. इंसान धोखेबाज होते हैं.’ गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 39 साल हो चुके हैं. उन्होंने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

गोविंदा और सुनीता ने इस साल की शुरुआत में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन सुनीता ने हाल में अलग होने की अर्जी वापस ले ली. उन्होंने दावा किया कि जब उन्हें पता चला कि गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी से शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने केस वापस ले लिया. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी कोई दूसरी शादी नहीं होने वाली है.(फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 23, 2026, 19:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj