‘ओम का हरि’ नाम सुनकर लगेगी भक्ति फिल्म, असल में ऐसी है कहानी, आलिया भट्ट ने फिल्म देख सुनाया पिता का किस्सा

Last Updated:September 16, 2026, 14:14 IST
आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान की फिल्म ‘ओम का हरि’ की स्क्रीनिंग में पिता महेश भट्ट से जुड़ा बचपन का किस्सा सुनाया. यह फिल्म पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें अंशुमान झा और रघुबीर यादव हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदानी की फिल्म ‘ओम का हरी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट से जुड़ा बचपन का एक किस्सा शेयर किया. फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है. इसमें ओम और हरि के मुख्य किरदारों में अंशुमान झा और रघुबीर यादव नजर आएंगे. ओम का हरि नाम से बेशक भक्तिमय फिल्म लगती हो लेकिन ये बाप बेटे के रिश्तों पर बनी मूवी है.
अभिनेत्री ने बताया कि उनके पिता काफी मजाकिया व्यक्ति हैं, जिस वजह से उनके साथ कई मजेदार यादें जुड़ी हैं. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, “जब मैं फर्स्ट क्लास में थी, तब मेरा स्पेलिंग टेस्ट था और मुझे डर लगता था कि मैं ‘द’ शब्द की स्पेलिंग कहीं भूल न जाऊं. पापा ने ये बात मेरे दिमाग में बैठाने के लिए बहुत बड़ा ड्रामा किया, ताकि मैं स्पेलिंग कभी न भूलूं. मुझे आज भी याद है कि वह उस समय एक बड़े भालू की तरह, बहुत ही नाटकीय और मनोरंजक लग रहे थे.”
ओम का हरिफिल्म ‘ओम का हरि’ भी पिता और बेटे के रिश्ते की उलझनों को दिखाती है. इसे कॉमेडी और ड्रामा के जरिए बताया गया है कि परिवार में कई बार ऐसी बातें होती हैं जो कह पाना मुश्किल होता है.
क्या है फिल्म की कहानीफिल्म की कहानी का सबसे अहम हिस्सा पिता और बेटे के बीच का रिश्ता है. आमतौर पर पिता और बेटे के रिश्ते में प्यार के साथ-साथ सोच का फर्क भी देखने को मिलता है. दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार उनके बीच टकराव भी होता है. ‘ओम का हरि’ इसी रिश्ते के अलग-अलग रंगों को ड्रामा और कॉमेडी के जरिए सामने लाती है.
फिल्म के बारे मेंफिल्म में अंशुमान झा और रघुबीर यादव के अलावा सोनी राजदान, आयशा कपूर और समता सुदीक्षा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है. ‘ओम का हरि’ हरीश व्यास और अंशुमान झा की साथ में तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘अंग्रेजी में कहते हैं’ और ‘हम भी अकेले-तुम भी अकेले’ में साथ काम कर चुके हैं. ‘ओम का हरि’ सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
September 16, 2026, 14:14 IST



