कमर दर्द से राहत पाने के लिए उपयोग करें ये जादूई आयुर्वेदिक तेल, युवाओं से लेकर बुजुर्गों को मिलेगी आराम

X

कमर दर्द से राहत पाने के लिए उपयोग करें ये जादूई आयुर्वेदिक तेल
कमर दर्द आज के समय में आम समस्या बन गया है. युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, लंबे समय तक बैठकर काम करने या खड़े रहने वाले लोगों को अक्सर कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत होती है. कई बार दवाइयां लेने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिलती. ऐसे में आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली कुछ प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी उपयोगी हो सकती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर शकर प्रसाद वैश्य के अनुसार, कमर दर्द में कटिबस्ति नामक प्रक्रिया अपनाई जाती है. इसमें उड़द की दाल के आटे से कमर के निचले हिस्से पर गोलाकार दीवार बनाई जाती है. इसके अंदर गुनगुना आयुर्वेदिक तेल डाला जाता है और कुछ समय तक उसी स्थान पर रखा जाता है. इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले तेल और उसकी अवधि का निर्धारण मरीज की स्थिति के अनुसार किया जाता है. हालांकि, कमर दर्द के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए कोई भी उपचार अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। ‘लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया देखें.’



