‘कसौटी जिंदगी की’ के 25 साल: सिजेन खान ने श्वेता तिवारी संग शेयर कीं खास यादें, फैंस को आई अनुराग-प्रेरणा की याद

Last Updated:October 29, 2026, 13:28 IST
Kasautii Zindagii Kay Completes 25 Years: टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर एक्टर सेजान खान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर की हैं और शो की सिल्वर जुबली को खास तरीके से मनाई है . हालांकि फैंस पूंछ रहे हैं कि उन्होंने श्वेता तिवारी को टैग क्यों नहीं किया. जानें क्या है पूरी खबर‘कसौटी जिंदगी कि’ के 25 साल पूरे (फोटो साभार-IMDB)
नई दिल्ली: टीवी की दुनिया का सबसे मशहूर शो ‘कसौटी जिंदगी की’ पूरे 25 साल का हो गया है. इस खास मौके पर शो के लीड एक्टर सेजान खान ने पुरानी यादों को ताजा किया है. शो के सिल्वर जुबली पूरे होने पर सेजान ने सोशल मीडिया पर अपनी और श्वेता तिवारी की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों ने इस शो में अनुराग बसु और प्रेरणा शर्मा का आइकॉनिक रोल निभाया था.
जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था, इस शो को आज भी फैंस भूल नहीं पाए हैं. ऐसे में एक्टर की इस पोस्ट को देख फैंस नॉस्टैल्जिया में पहुंच गए हैं, वे उनकी पोस्ट पर काफी प्यार लुटा रहे हैं.
सेजान खान ने शेयर की पुरानी यादें
कसौटी जिंदगी से घर-घर में अनुराग बसु के नाम से जाने वाले सेजान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के पुराने सीन्स का एक कोलाज शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- सिल्वर जुबली है और शो के 25 साल पूरे होने की बहुत शुभकामनाएं.हालांकि इस पोस्ट को लेकर ये भी चर्चा हो रही है कि उन्होंने अपनी को-स्टार श्वेता तिवारी को टैग नहीं किया. एक यूजर ने लिखा- एक टैग श्वेता तिवारी को भी कर लेते भाई अनुराग, मेरा फेवरेट शो है कसौटी और फेवरेट जोड़ी अनुराग-प्रेरणा.
श्वेता तिवारी और सेजान के बीच था मनमुटाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की शूटिंग के दौरान सेजान और श्वेता के बीच ऑफ-स्क्रीन रिश्ते अच्छे नहीं थे. दोनों ने अपने पुराने इंटरव्यू में माना था कि उनके बीच अनबन थी. एक दौर ऐसा भी आया था जब दोनों ने एक-दूसरे से बात करना पूरी तरह बंद कर दिया था. इसके बावजूद दोनों ने प्रोफेशनल तरीके से साथ में काम जारी रखा और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. यह सुपरहिट सीरियल साल 2001 से 2008 तक स्टार प्लस पर टेलिकॉस्ट हुआ था. एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया था. यह भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज में से एक बन गया जो पूरे सात साल तक नंबर वन पर रहा. शो की पूरी कहानी अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती थी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को टीवी से बांधे रखा था.
शो के यादगार किरदार
इस शो में प्रेरणा का उड़ता हुआ दुपट्टा आज भी लोगों को याद है जो उनके प्यार का प्रतीक बन गया था. बाद में शो में रोनित रॉय ने मिस्टर बजाज की एंट्री ली थी जिसने कहानी में नया मोड़ ला दिया था. इसके अलावा उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था जो टीवी की सबसे खतरनाक विलेन मानी जाती हैं. आज भी इस शो का गाना और इसके किरदार फैंस के दिलों में जिंदा हैं.
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
October 29, 2026, 13:28 IST



