‘कुछ तो गलत होगा’, गोविंदा-सुनीता के विवाद से भांजे कृष्णा हुए साइड, बहू कश्मीरा ने खुलकर किया मामी सास का सपोर्ट

Last Updated:August 25, 2026, 08:56 IST
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच काफी लंबे समय से विवाद छिड़ा हुआ है. भले ही सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. लेकिन दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. गोविंदा और सुनीता की बहू और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपनी सास का सपोर्ट करते हुए कहा कि अगर वो कुछ कह रही हैं तो मतलब कुछ तो गलत होगा.
गोविंदा और सुनीता के विवाद पर कश्मीरा ने रिएक्शन दिया.
नई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है. कुछ समय पहले सुनीता आहूजा ने पति से तलाक की अर्जी वापस ले ली लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं. सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले में गोविंदा के परिवार ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और भांजी आरती सिंह ने इस मामले में किसी भी तरह की कोई टिप्पणी करने से साफ इनकार किया.
आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक का कहना है कि ये मामला गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का है. दोनों आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा लेंगे और किसी तीसरे को इसमें किसी तरह की दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं है. लेकिन कृष्णा की पत्नी और गोविंदा-सुनीता की बहू कश्मीरा शाह ने इस मामले में रिएक्शन देते हुए अपनी मामी सास का खुलकर सपोर्ट किया है.
कश्मीरा ने किया सुनीता आहूजा का सपोर्ट
कश्मीरा शाह एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं जहां उनसे गोविंदा को लेकर सवाल पूछा गया था. इसपर जवाब देते हुए कश्मीरा अपने बेबाक अंदाज में कहती हैं कि वो अपनी फैमिली को हमेशा प्रोटेक्ट करेंगी और वो अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हैं. वो पैपराजी से कहती हैं कि जिसको जो समझना है समझे, जो लिखना है वो लिखे लेकिन वो सुनीता के साथ हैं.
कश्मीरा ने खुलकर दिया सास का साथ
कश्मीरा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि वो अपनी मामी के साथ हैं. एक्ट्रेस कहती हैं, ‘इतने दिनों तक सुनीता आहूजा ने कुछ नहीं कहा था ना कि ये दिक्कत है, वो दिक्कत है. अब अगर वो कुछ कह रही हैं मतलब कुछ तो गलत होगा ना’.
अब अगर सुनीता और गोविंदा के बीच के विवाद की बात करें तो हाल ही में दोनों ने वीडियो और पैपराजी के जरिए एक दूसरे पर आरोप लगाए. सुनीता आहूजा ने तलाक की याचिका वापस लेते हुआ आरोप लगाया कि गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल से शादी करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन गोविंदा के मैनेजर ने इन आरोपों को ठुकरा दिया था. सुनीता ने आरोप लगाया कि गोविंदा का कोमल के साथ अफेयर चल रहा है. हालांकि हीरो नंबर 1 का कहना है कि पत्नी के आरोप बेबुनियाद हैं.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 25, 2026, 08:56 IST



