कॉन्सर्ट विवाद पर हनी सिंह को भेजा समन, महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर को दी कड़ी चेतावनी

Last Updated:October 14, 2026, 17:28 IST
योयो हनी सिंह ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक बयान दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ. महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनके बयान के चलते उन्हें समन भेजा था. पूछताछ के लिए न आने पर उन्हें 3 बार नोटिस भेजा जा चुका है, मगर विदेश में होने का हवाला देकर मुकर गए. अगर वे इस बार भी साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है.
ख़बरें फटाफट
हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें (फोटो साभार: Instagram@yoyohoneysingh)
नई दिल्ली: रैपर और सिंगर योयो हनी सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक कमेंट करने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा है. हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले भी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए.
अब महाराष्ट्र साइबर इस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अगर हनी सिंह इस बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने का प्रोसेस शुरू किया जा सकता है. महाराष्ट्र साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने मौजूद होने के लिए कहा गया है. इससे पहले, उन्हें तीन बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे.
हनी सिंह के कॉन्सर्ट से जुड़ा है मामला हनी सिंह की ओर से विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाने की बात कही गई थी. उन्होंने जांच एजेंसी से और समय भी मांगा था. अब उन्हें एक और मौका दिया गया है. ऐसे में उनकी अगली पेशी और जांच एजेंसी के फैसले पर सबकी नजर है. यह मामला जनवरी 2026 में दिल्ली में हुए हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है. कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रैपर कथित तौर पर आपत्तिजनक कमेंट करते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई.
हनी सिंह वीडियो शेयर करके मांगी माफीविवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि वायरल वीडियो क्लिप को इस तरह एडिट किया गया, जिससे लोगों को उनकी बात आपत्तिजनक लगी. उनका किसी को दुख पहुंचाने, अपमानित करने या ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. इस मामले में एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर के पास शिकायत दर्ज कराई. इसी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू हुई और हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया.
16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए फिर बुलायाहनी सिंह को सितंबर में नोटिस भेजकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. 14 सितंबर को जारी नोटिस को फाइनल रिमाइंडर बताया गया था और उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुंबई के कफ परेड स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में महाराष्ट्र साइबर के दफ्तर पहुंचने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, वह तय तारीख पर भी पेश नहीं हुए और उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा. अब महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक, अगर वह इस बार भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करके प्रोसेस शुरू किया जा सकता है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 14, 2026, 17:28 IST



