कौन हैं अराफात मिन्हास? पाकिस्तान के लिए बल्ले-गेंद से मचाया कोहराम, शाहिद अफरीदी के क्लब में हुआ शामिल

होमखेलक्रिकेट
कौन हैं अराफात मिन्हास? बल्ले-गेंद से मचाया कोहराम, अफरीदी के क्लब में शामिल
Last Updated:October 21, 2026, 05:16 IST
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया. पाकिस्तान की इस जीत में अराफात मिन्हास की हीरो रहे. अराफात ने सबसे पहले बल्लेबाजी में अपनी टीम के लिए कमाल किया. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड से हारा हुआ मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया. आइए जानते हैं कौन हैं अराफात मिन्हास.अराफात मिन्हास
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया. पाकिस्तान की इस जीत में ऑलराउंडर अराफात मिन्हास हीरो रहे. अराफात ने पाकिस्तान के लिए मुश्किल स्थिति में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया, जिससे टीम को जीत मिली. इसके साथ ही मिन्हास ने वनडे में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 13 साल बाद एक बड़ा कारनामा करते हुए पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के खास क्लब में एंट्री कर ली है. आइए जानते हैं कौन हैं अराफात मिन्हास.
कौन हैं अराफात मिन्हास?
21 साल के अराफात मिन्हास पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित मुल्तान के रहने वाले हैं. अराफात ने इसी साल मई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में ही अराफात ने अपनी गेंदबाजी से धूम मचाते हुए 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. इस तरह अराफात मिन्हास अपने वनडे डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बने थे. बाएं हाथ का यह स्पिन गेंदबाज अपनी बल्लेबाजी से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिना निभाते हैं.
शाहिद अफरीदी के क्लब में शामिल हुए अराफात
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अराफात मिन्हास ने अपने दमदार खेल के दम पर शाहिद अफरीदी के क्लब में जगह बनाई. अराफात ने वनडे मैच में अर्धशतक लगाने के साथ 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. पाकिस्तान के लिए 13 साल बाद किसी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की है. इससे पहले आखिरी बार साल 2013 में शाहिद अफरीदी ने यह कारनामा किया था. शाहिद अफरीदी ने रिकॉर्ड 3 बार एक ही मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ 5 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.
पाकिस्तान के लिए एक मैच में फिफ्टी और 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज
अब्दुल रज्जाक बनाम भारत, होबार्ट 2000शाहिद अफरीदी बनाम इंग्लैंड, लाहौर 2000शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका, शारजाह 2011शाहिद अफरीदी बनाम वेस्टइंडीज, प्रोविडेंस 2013अराफात मिन्हास बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी 2026
133 रन पर गिर चुके थे पाकिस्तान के 5 विकेट
अराफात मिन्हास के इस मैच में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में 40 रन देकर 6 विकेट झटके. अराफात ने पाकिस्तान की पारी को उस समय संभाला जब टीम ने महज 133 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से अराफात ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम के स्कोर को 302 रन तक पहुंचाया और फिर अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की पूरी टीम को 215 रन पर समेट दिया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 21, 2026, 05:16 IST



