National

खगड़िया के किसानों को सिंचाई पर बड़ी राहत, ड्रिप-मिनी स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन

होमताजा खबरकृषि

खगड़िया में ड्रिप-मिनी स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन

Last Updated:September 09, 2026, 23:45 IST

Bihar Agricultural Schemes: खगड़िया के किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर लगाने पर सरकार सब्सिडी देगी. ड्रिप पर ₹33,747 और मिनी स्प्रिंकलर पर ₹25,269 तक का अनुदान मिलेगा. इससे पानी की बचत होगी और सिंचाई की लागत घटेगी.

खगड़िया: बिहार में किसानों की प्रगति के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है. सरकार का मुख्य फोकस कम लागत में ज्यादा मुनाफा को लेकर है. खबर खगड़िया के किसानों से जुड़ा बताया है. यहां सिंचाई की समस्या दूर करने की दिशा में अच्छी खबर है. खेतों तक पानी पहुंचाने और पटवन की लागत कम करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर लगाने पर अनुदान दे रही है. इससे किसान कम पानी में फसल की सिंचाई कर सकेंगे और लागत भी घटेगी. योजना को लेकर पूरी जानकारी लोकल 18 के माध्यम से जिले के किसानों को दिया है. देखिए

ड्रिप सिस्टम पर कितना मिलेगा अनुदान?खगड़िया जिला उद्यान पदाधिकारी अभय कुमार मंडल ने लोकल 18 को बताया कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के तहत ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर लगाने में सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है. ड्रिप सिंचाई के लिए किसानों को 55 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा. प्रति हेक्टेयर अधिकतम 33,747 रुपये की सहायता राशि निर्धारित है. एक किसान अधिकतम 12.5 एकड़ तक के क्षेत्र के लिए इस योजना का लाभ ले सकता है. जिले में इस योजना के तहत करीब 400 एकड़ क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है. ड्रिप सिस्टम लगाने से पौधों की जड़ों तक जरूरत के मुताबिक पानी पहुंचता है. इससे पानी की बर्बादी कम होती है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी घट सकता है.

मिनी स्प्रिंकलर पर भी मिलेगी मददइसी तरह मिनी स्प्रिंकलर योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 25,269 रुपये तक का अनुदान मिलेगा. खगड़िया जिले में इसके लिए 20 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. योजना की बाकी प्रक्रिया ड्रिप सिंचाई की तरह ही होगी.किसान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का लाभ लेकर खेत की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर कर सकते हैं. अधिकारियों के मुताबिक, योजना का उद्देश्य पानी की बचत, खेती की लागत कम करना और किसानों की उत्पादकता बढ़ाना है.

About the AuthorAmit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ेंFirst Published :

September 09, 2026, 23:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj