खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में बड़ा मोड़, लक्ष्मी देवी का वोट नहीं माना जाएगा

Last Updated:September 24, 2026, 18:35 IST
Khatushyam Ji Nagar Palika Adhyaksh : खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी की याचिका खारिज की. अब 19 पार्षदों के वोटों की गिनती होगी, नतीजा कल आएगा.
ख़बरें फटाफट
खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
खाटूश्यामजी. राजस्थान निकाय चुनाव के बीच खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है. कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के वोट को लेकर चल रहे विवाद पर हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. ऐसे में मतदान के दौरान अनुपस्थित रही लक्ष्मी देवी के वोट को अब नहीं माना जाएगा. अध्यक्ष पद के लिए पहले डाले जा चुके 19 पार्षदों के वोटों की ही गिनती होगी.
इस पूरे मामले में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विनीता पूनिया की ओर से याचिका लगाई गई थी. कोर्ट के आदेश के बाद अब खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का रास्ता साफ होता दिख रहा है. हालांकि आगे की कानूनी स्थिति भी इस मामले में अहम रहेगी.
19 पार्षदों के वोटों पर ही होगी गिनतीखाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी मौजूद नहीं थीं. उनकी गैरमौजूदगी को लेकर चुनाव प्रक्रिया में विवाद खड़ा हुआ था. इसी को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा. अब कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट के आदेश के बाद पहले डाले गए 19 पार्षदों के वोटों की ही गिनती किए जाने की बात सामने आई है. यानी मतदान के समय जो 19 पार्षद मौजूद थे और जिन्होंने अपना वोट डाला था, फिलहाल उन्हीं मतों को चुनाव परिणाम में शामिल किया जाएगा.
कल जारी होगा अध्यक्ष पद का नतीजाखाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का नतीजा अब कल जारी होने की संभावना है. चुनाव प्रक्रिया को लेकर पहले से ही काफी खींचतान चल रही थी. एक पार्षद के वोट नहीं डाल पाने के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव का पूरा मामला अटक गया था. अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग के सामने भी आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति बनी है. आयोग 19 पार्षदों के वोटों के आधार पर नतीजा घोषित कर सकता है. इसी के साथ दूसरे पक्ष के पास डबल बेंच में अपील करने का विकल्प भी बताया जा रहा है.
एक वोट को लेकर इतना बड़ा विवाद क्योंखाटूश्यामजी नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव शुरू से ही बेहद करीबी मुकाबले वाला रहा है. भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है. ऐसे में एक पार्षद की मौजूदगी और उसका वोट पूरे चुनाव का गणित बदल सकता है. यही वजह रही कि लक्ष्मी देवी के मतदान में शामिल नहीं होने के बाद मामला सिर्फ स्थानीय राजनीति तक सीमित नहीं रहा और कोर्ट तक पहुंच गया. इससे पहले लक्ष्मी देवी के मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचने को लेकर भी काफी राजनीतिक हलचल हुई थी. उनके वोट को लेकर दोनों पक्षों में अलग-अलग दावे सामने आए थे. बाद में चुनाव प्रक्रिया और वोटों की स्थिति को लेकर कानूनी रास्ता अपनाया गया.
विनीता पूनिया की याचिका पर आया आदेशअध्यक्ष पद की प्रत्याशी विनीता पूनिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है. याचिका में लक्ष्मी देवी के वोट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए थे. अब कोर्ट के फैसले के बाद पहले से डाले गए 19 वोटों की गिनती का रास्ता खुल गया है. अब निगाह चुनाव आयोग के अगले कदम पर है. आयोग 19 वोटों के आधार पर परिणाम जारी करता है या मामले में दूसरे पक्ष की ओर से डबल बेंच में अपील की जाती है, यह आगे साफ होगा. फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि अनुपस्थित रही कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के वोट को अध्यक्ष पद के चुनाव में शामिल नहीं किया जाएगा. खाटूश्यामजी में अध्यक्ष पद का चुनाव पहले ही काफी चर्चा में रहा है. अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर सभी की नजर नतीजे पर टिक गई है. कल सामने आने वाले परिणाम से यह साफ होगा कि नगर पालिका की अध्यक्ष की कुर्सी किसके खाते में जाती है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Sikar,Sikar,Rajasthan
First Published :
September 24, 2026, 18:35 IST



