Rajasthan

खाटूश्यामजी में IB का औचक निरीक्षण, भीड़ बढ़ी तो कैसे निकलेंगे श्रद्धालु? परखी तैयारी

Last Updated:September 20, 2026, 07:53 IST

Khatushyamji IB Inspection: सीकर के खाटूश्यामजी में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आईबी की टीम ने अचानक निरीक्षण किया. जयपुर आईबी की टीम डीवाईएसपी राजूराम ढाका के नेतृत्व में खाटूधाम पहुंची और बाबा श्याम मंदिर समेत श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों का जायजा लिया. टीम ने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार, आंतरिक व बाहरी सुरक्षा, दर्शन के बाद बाहर निकलने वाले मार्ग और भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्थाओं को परखा. कुमावत कृषि फार्म से लखदातार मैदान तक भीड़ दबाव वाले संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. सुरक्षा समीक्षा में निगरानी, भीड़ प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी फोकस रहा. मंदिर कमेटी और स्थानीय अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई.

देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटूश्यामजी में सुरक्षा एजेंसियों की अचानक सक्रियता देखने को मिली. राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों की वार्षिक सुरक्षा समीक्षा के तहत जयपुर आईबी की टीम खाटूधाम पहुंची. टीम ने बाबा श्याम मंदिर सहित श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियां परखी.

आईबी के डीवाईएसपी राजूराम ढाका के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंदिर की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वार, मंदिर परिसर तथा दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के बाहर निकलने वाले मार्गों को देखा. निरीक्षण के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई.

सुरक्षा समीक्षा के दौरान कुमावत कृषि फार्म से लेकर लखदातार मैदान तक श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया. टीम ने संभावित भीड़ दबाव वाले क्षेत्रों को देखा और वहां सुरक्षा इंतजामों की स्थिति समझी. खासतौर पर ऐसे स्थानों पर निगरानी और भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था पर फोकस रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ पहुंचते हैं.

Add as Preferred Source on Google

खाटूश्यामजी में देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बड़े मेलों और विशेष पर्वों के दौरान यहां भीड़ कई गुना बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए आईबी टीम ने भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की. अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया.

निरीक्षण के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान और मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने टीम को मंदिर की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी. आईबी अधिकारियों ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई. संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की गई.

इस दौरान राजस्थान सीआईडी (दिशा), जयपुर ग्रामीण जोन की विशेष टीम भी मौजूद रही. खाटू थानाप्रभारी इंद्राज मरोडिया, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार कुमावत, पालिका ईओ सहदेव दान चारण, मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा, सह व्यवस्थापक विकास कुमार, आईबी खाटू प्रभारी मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. टीम ने सुरक्षा से जुड़े जरूरी बिंदुओं की जानकारी संकलित की.

खाटूश्यामजी सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक केंद्र है. ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था का सीधा संबंध बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ा है. वार्षिक सुरक्षा समीक्षा के तहत आईबी का औचक निरीक्षण इसी दृष्टि से अहम माना जा रहा है. खास बात यह रही कि टीम ने केवल मंदिर परिसर ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के पूरे आवागमन तंत्र और भीड़ प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों की भी पड़ताल की.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 20, 2026, 07:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj