National

‘गंभीर क्यों है माहौल, आराम से बैठिए…’ RBI के हाई-टेक कार्यक्रम में बोले PM मोदी, हॉल में लगे ठहाके

होमताजा खबरदेश

‘गंभीर क्यों है माहौल, आराम से बैठिए…’ PM के इतना बोलते ही हॉल में लगे ठहाके

Last Updated:October 25, 2026, 19:32 IST

PM Modi Odisha News: आधुनिक दौर में जंग की परिभाषा बदलते हुए पीएम मोदी ने आगाह किया है कि युद्ध अब सिर्फ सरहदों पर नहीं, बल्कि मुल्कों की अर्थव्यवस्थाओं को निशाना बनाकर लड़े जा रहे हैं. भुवनेश्वर में RBI के ₹169 करोड़ के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन करते हुए पीएम ने देश की मजबूत बैंकिंग व्यवस्था को साइबर आतंकियों के हमलों से महफूज रखने की पुरजोर वकालत की.Amazon Prime DayTop Deals Inside'गंभीर क्यों है माहौल, आराम से बैठिए...' PM के इतना बोलते ही हॉल में लगे ठहाकेZoomपीएम मोदी ने भुवनेश्वर में RBI डाटा सेंटर का उद्घाटन किया.

PM Modi Odisha Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अक्टूबर को कहा कि युद्ध अब केवल पारंपरिक तरीकों से नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्थाओं को निशाना बनाकर भी लड़े जा रहे हैं. उन्होंने भारत की बैंकिंग प्रणाली को साइबर आतंकवादियों से बचाने की जरूरत पर जोर दिया. भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 169 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन सुविधाओं से ओडिशा और देश के लोगों को काफी लाभ होगा.

इस दौरान पीएम मोदी मजाक करने से भी नहीं चूके. ओडिशा में RBI के हाई-टेक कार्यक्रम में जब वह पहुंचे, तो वहां का माहौल बेहद शांत और गंभीर थी, जिस पर उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा, “गंभीर क्यों है वातावरण? बैंकिंग और टेक्नोलॉजी में तनाव रहता है, आराम से बैठिए.” इसके बाद वहां हॉल में बैठे भी लोग हंसने लगे.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा, “हमारे लिए विकास का मतलब भारत की संतुलित वृद्धि और गांवों तथा छोटे शहरों के लिए अवसर उपलब्ध कराना है.” उन्होंने कहा कि भारत का बैंकिंग क्षेत्र अब दुनिया के सबसे दक्ष क्षेत्रों में शामिल है और लोगों को चौबीसों घंटे बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमियों, पारंपरिक कारीगरों, रेहड़ी-पटरी वालों और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को पहली बार बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिला है.

प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के शासनकाल में बैंकिंग सुविधाएं केवल कुछ अमीर और प्रभावशाली लोगों तक सीमित थीं. उन्हें आसानी से कर्ज मिल जाता था, जबकि गरीबों, मध्यम वर्ग और महिलाओं को ऐसी सुविधाओं से वंचित रखा जाता था. हालांकि, 2014 के बाद संतुलित दृष्टिकोण अपनाने से स्थिति बदली. पहले आम लोगों के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड विलासिता की वस्तुएं थे, लेकिन अब ये सभी के लिए उपलब्ध हैं.”

उन्होंने कहा, “पिछला दशक उन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए समर्पित था, जो इनसे वंचित थे. आने वाला दशक बैंकिंग सेवाओं को अधिक दक्ष और भरोसेमंद बनाने का होगा.” पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा खनन से लेकर ‘माइक्रोचिप’ तक के क्षेत्रों में अपना भविष्य गढ़ेगा और युवाओं के लिए अवसरों के कई द्वार खुलेंगे.

About the Authorराकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

Bhubaneswar,Khordha,Odisha

First Published :

October 25, 2026, 19:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj