गिलक्रिस्ट-धोनी या पोंटिंग नहीं, ये है टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कप्तान

होमखेलक्रिकेट
गिलक्रिस्ट-धोनी या पोंटिंग नहीं, ये है सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाला कप्तान
Last Updated:August 31, 2026, 09:01 IST
unbreakable cricket records: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है. वह कप्तान के रूप में इस फॉर्मेट में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर भी बने हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर के बल्लेबाज ने 7000 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. टॉप-5 लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं है.ग्रीम स्मिथ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान.
नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का दबाव हर बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती रहा है. लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने कप्तान रहते हुए न सिर्फ टीम की कमान संभाली, बल्कि बल्ले से भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किए. इस लिस्ट में भारत के एमएस धोनी और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग जैसे बड़े नाम जरूर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान का ताज साउथ अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ के नाम है. उन्होंने 8500 से भी ज्यादा रन बनाकर इस लिस्ट में अपने आप को बहुत आगे किया हुआ है. इस लिस्ट में उनके आस-पास भी कोई बल्लेबाज नहीं है. उनके और दूसरे नंबर के खिलाड़ी के बीच लगभग 2000 रनों का फासला है.
ग्रीम स्मिथ सबसे आगेसाउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने कप्तानी करते हुए 109 टेस्ट मैचों की 193 पारियों में 8,659 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 47.84 रहा और उनके बल्ले से 25 शतक और 36 अर्धशतक निकले. स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर कप्तान के तौर पर 277 रन रहा. उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखी और वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे.
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार स्मिथ.
बॉर्डर और पोंटिंग का भी दबदबाइस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दो महान कप्तानों का नाम भी शामिल है. एलन बॉर्डर कप्तान के तौर पर 93 टेस्ट में 6,623 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 15 शतक और 36 अर्धशतक लगाए तथा उनका बल्लेबाजी औसत 50.95 रहा. वहीं, रिकी पोंटिंग 77 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 6,542 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. पोंटिंग के नाम इस दौरान 19 शतक और 35 अर्धशतक रहे. उनका औसत 51.51 था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 209 रन रहा.
विराट कोहली भारतीयों में सबसे ऊपरकप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं. हालांकि, भारतीयों में इस मामले में वह सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 68 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 113 पारियों में 5,864 रन बनाए. कोहली ने इस दौरान 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए. उनका औसत 54.80 रहा, जो शीर्ष टॉप-5 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. कप्तान के तौर पर उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन रहा.
लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं धोनी.
जो रूट भी टॉप-5 में, धोनी बहुत पीछेइंग्लैंड के जो रूट इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने कप्तान रहते हुए 67 टेस्ट मैचों की 123 पारियों में 5,512 रन बनाए. रूट के नाम 14 शतक और 28 अर्धशतक हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 228 रन रहा, जबकि कप्तान के रूप में उनका बल्लेबाजी औसत 46.32 रहा. भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी इस आंकड़े में टॉप-5 में जगह नहीं बना सके. धोनी इस लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं. धोनी ने कप्तान के तौर पर 60 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 3,454 रन बनाए. उनके नाम कप्तान के रूप में 5 शतक और 24 अर्धशतक रहे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 रन और बल्लेबाजी औसत 40.64 रहा. धोनी सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 31, 2026, 09:01 IST



