गोद में मासूम, कंधों पर वर्दी का फर्ज, अनोखी मिसाल पेश कर रहीं कांस्टेबल अंतिमा एक साथ

Last Updated:October 28, 2026, 10:45 IST
राजस्थान के झालावाड़ जिले में चल रहे पंचायतीराज चुनाव 2026 के बीच से एक बेहद भावुक, प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. खानपुर क्षेत्र के सारोला मतदान केंद्र पर तैनात महिला कांस्टेबल अंतिमा सहारिया अपने महज 12 महीने के मासूम बेटे दक्ष को गोद में लेकर अपनी चुनावी ड्यूटी निभाती नजर आईं. एक तरफ आंचल में मासूम बच्चे की परवरिश और दूसरी तरफ खाकी वर्दी का कड़ा फर्ज है. इन दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ बखूबी निभाती इस जांबाज महिला कांस्टेबल का जज्बा देखकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है. झालावाड़.
झालावाड़: गोद में 12 महीने का बेटा और सामने चुनावी ड्यूटी की जिम्मेदारी. राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव के दौरान झालावाड़ में महिला कांस्टेबल अंतिमा सहारिया की तस्वीर सामने आई है. इसमें वो मां की ममता और वर्दी के फर्ज की अनोखी मिसाल पेश कर रही है.
खानपुर क्षेत्र के सारोला मतदान केंद्र पर कांस्टेबल अंतिमा सहारिया अपने मासूम बेटे दक्ष को गोद में लेकर चुनावी ड्यूटी करती नजर आईं. एक तरफ मां होने की जिम्मेदारी है, तो दूसरी तरफ लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का फर्ज.
बारां से झालावाड़ लगी है ड्यूटी
कांस्टेबल अंतिमा सहारिया बारां जिले के भंवरगढ़ थाने में तैनात हैं. पंचायतीराज चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी झालावाड़ जिले में लगाई गई है. इस दौरान उनका 12 महीने का बेटा दक्ष भी उनके साथ मौजूद है.
चुनाव के बीच सामने आई यह तस्वीर दिखाती है कि जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अंतिमा के लिए जहां बेटे की देखभाल जरूरी है, वहीं वर्दी पहनकर मिली जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही अहम है.
मां की ममता और वर्दी का फर्ज साथ-साथ
मतदान केंद्र पर गोद में बच्चे के साथ ड्यूटी करती कांस्टेबल अंतिमा की तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है. यह दृश्य उन महिलाओं के संघर्ष और जिम्मेदारियों को भी सामने लाता है, जो परिवार और नौकरी के बीच संतुलन बनाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती हैं.
About the AuthorLocation :
Jhalawar,Rajasthan
First Published :
October 28, 2026, 10:45 IST



