घर में घुस फन फैलाए बैठा था ब्लैक कोबरा, फिर डॉग ने सामने से संभाला मोर्चा

Last Updated:October 03, 2026, 13:50 IST
अलवर शहर के कटोरी वाला तिबारे इलाके में एक घर में जहरीला ब्लैक कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि सांप के हमले से पहले ही घर के पालतू डॉग ने अपनी जान पर खेलकर कोबरा को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही जब कोबरा घर से बाहर निकला, तो डॉग की नजर उस पर पड़ गई. इसके बाद दोनों के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाला आमना-सामना देखने को मिला.
अलवर. राजस्थान के अलवर शहर के कटोरी वाला तिबारे इलाके में एक घर में ब्लैक कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया. जहरीले सांप को घर के अंदर देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर सांप रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. लेकिन रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही ब्लैक कोबरा घर से निकलकर बाहर आ गया. इसी दौरान वहां मौजूद एक डॉग की नजर सांप पर पड़ गई. डॉग सीधे कोबरा के सामने पहुंच गया और उससे भिड़ गया.
कुछ देर तक डॉग और ब्लैक कोबरा के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती रही. कोबरा फन फैलाकर डॉग को पीछे हटाने की कोशिश करता रहा, लेकिन डॉग भी उसके सामने डटा रहा. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में डॉग और कोबरा के बीच आमना-सामना साफ नजर आ रहा है.
रेस्क्यू टीम ने डॉग को हटाया, कोबरा को पकड़ा
इसी दौरान सांप रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने सावधानी से डॉग को कोबरा से दूर किया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. रेस्क्यू टीम गुजारिश एक पहल के शिवम चौहान ने बताया कि कोबरा को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.
सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं, डॉग और ब्लैक कोबरा की भिड़ंत का वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 13:47 IST



