Rajasthan

चंबल नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ बन बने टैटू से शिनाख्त में जुटी पुलिस

Last Updated:September 20, 2026, 13:24 IST

कोटा के दोस्तपुरा के पास चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला. मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. नयापुरा थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा.चंबल नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ बन बने टैटू से शिनाख्त में जुटी पुलिसZoom

कोटा. राजस्थान के जिला कोटा के दोस्तपुरा के पास चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को नदी से बाहर निकाला. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी.

रेस्क्यू टीम ने बताया है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि चंबल नदी के किनारे शव मिला है. जानकारी मिलने के बाद टीम तुरंत हरकत में आ गई. टीम के सदस्य ने बताया कि उसके हाथ पर टैटू पर बना हुआ है. इसमें 2 नाम लिखें है जीतू और कल्पना. इसके अलावा मृतक की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है. पुलिस को शव दे दिया गया है.

जांच में जुटी है पुलिस

नयापुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मृतक की पहचान करने और नदी में युवक की मौत से जुड़े कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

पुलिस ने शव को कोटा के एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके. शिनाख्त पूरी होने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. वही पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 20, 2026, 13:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj