Rajasthan

छात्र को गर्दन से पकड़ टेबल पर पटका, जूते से पीटा; CCTV आया सामने

Last Updated:October 12, 2026, 12:30 IST

Kuchaman Teacher Beats Student News: डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर स्थित जागृति क्लासेज में शिक्षक श्योपाल द्वारा छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी शिक्षक पर छात्र की गर्दन पकड़कर टेबल पर पटकने और जूते से पीटने का आरोप है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है. छात्र की शिकायत पर कुचामन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छात्र का मेडिकल करवाया है. मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideकुचामन में छात्र को गर्दन से पकड़ा, जूते से पीटा; CCTV में कैद हुई पिटाईZoomKuchaman Teacher News: छात्र को गर्दन से पकड़ टेबल पर पटका, जूते से पीटने का CCTV आया सामने

Kuchaman News: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर स्थित ‘जागृति क्लासेज’ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक द्वारा क्लासरूम में छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित छात्र के अनुसार, 10 अक्टूबर को घटित इस घटना के दौरान शिक्षक श्योपाल ने उसकी गर्दन पकड़कर उसे जोर से टेबल पर पटक दिया और उसके बाद जूते से उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं, पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसे दोबारा कोचिंग में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

यह पूरी अमानवीय घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. सामने आए फुटेज में शिक्षक और छात्र के बीच घटित पूरा घटनाक्रम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसमें शिक्षक छात्र के साथ आक्रामक व्यवहार करता नजर आ रहा है. इस घटना में छात्र को शारीरिक चोटें भी आई हैं. फुटेज सामने आने के बाद कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले अन्य छात्रों और उनके अभिभावकों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है.

छात्र का करवाया गया मेडिकल, पुलिस ने दर्ज किया केसमामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित छात्र ने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर नामजद शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण करवाया. कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि पीड़ित छात्र की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक श्योपाल के खिलाफ रविवार शाम संबंधित धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है.

एएसआई को सौंपी गई मामले की जांचकुचामन थाना पुलिस ने मामले की अग्रिम जांच एएसआई (ASI) राजेंद्र कुमार को सौंपी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज शिकायत में लगाए गए आरोपों, मेडिकल रिपोर्ट और क्लासरूम से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट के पीछे की मुख्य वजहों और परिस्थितियों की स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Didwana,Nagaur,Rajasthan

First Published :

October 12, 2026, 12:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj