Rajasthan

जयपुर की राजकुमारी Diya Kumari पर चढ़ा ‘1980s AI Trend’ का खुमार, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना रॉयल ‘रेट्रो लुक’

Last Updated:September 10, 2026, 10:34 IST

Diya Kumari Follow 80s AI Trend: सोशल मीडिया पर छाए ‘1980s AI Photo Trend’ में अब जयपुर की राजकुमारी और नेता दिया कुमारी भी शामिल हो गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रेट्रो लुक वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे एआई की मदद से 1980 के दशक के अंदाज में तैयार किया गया है. उनका यह विंटेज और क्लासी अवतार इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Diya Kumari पर छाया '1980s AI Trend' का जादू, शेयर किया शानदार 'रेट्रो लुक'Zoomराजकुमारी दिया कुमारी का रेट्रो लुक वायरल

Jaipur: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘1980s AI Photo Trend’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और राजनेताओं के बाद अब जयपुर की राजकुमारी और राजस्थान की राजनीति का बड़ा चेहरा दिया कुमारी ने भी इस वायरल ट्रेंड में एंट्री ले ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज में तैयार की गई है. उनका यह विंटेज और क्लासिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

इन दिनों इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपनी आधुनिक तस्वीरों को AI टूल्स की मदद से 80 के दशक के लुक्स में ढाल रहे हैं. इस ट्रेंड में तस्वीरों को पुराने जमाने के स्टूडियो पोर्ट्रेट, विंटेज मैगजीन कवर या क्लासिक पारिवारिक एल्बम जैसा लुक दिया जा रहा है. हल्के रंग, सॉफ्ट फोकस और पुराने कैमरों जैसी फिनिशिंग वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, पीयूष गोयल जैसे नेताओं के बाद अब इस फेहरिस्त में दिया कुमारी का नाम भी जुड़ गया है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj