‘जिंदगी में चुनौती नहीं तो मजा क्या’, ‘राइज एंड फॉल’ के कंटेस्टेंट्स के तेवर पर वीरेंद्र सहवाग की दो टूक

Last Updated:September 29, 2026, 22:40 IST
क्रिकेट मैदान से दूर वीरेंद्र सहवाग इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को होस्ट कर रहे हैं. उन्होंने शो के प्रमोशन के दौरान अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी पुरानी धारणा को खारिज किया. उन्होंने खुलासा किया कि वे हमेशा आक्रामक नहीं खेलते थे, बल्कि जरूरत के मुताबिक डिफेंसिव खेल भी अपनाते थे. उन्होंने क्रिकेट के अनुभव को शो में इस्तेमाल करने की बात की. उन्होंने कहा कि क्रिकेट करियर के दौरान अलग-अलग स्वभाव के खिलाड़ियों का सामना किया था, जो यहां काम आ रहा है. वे हर एक कंटेस्टेंट के साथ उसके स्वभाव के अनुरूप डील कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
वीरेंद्र सहवाग रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं. (फोटो साभारछ: Instagram@mxbyprimevideo@virendersehwag)
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान में जलवा दिखाने के बाद वीरेंद्र सहवाग रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को होस्ट कर रहे हैं. वे शुरू में शो होस्ट करने को तैयार नहीं थे, मगर उन्हें चुनौती लेना पसंद है. दिग्गज क्रिकेटर का यही अंदाज शो में भी नजर आ रहा है. वीरेंद्र सहवाग ने अपने खेलने के अंदाज को लेकर बनी एक आम धारणा को लेकर कहा है कि वह हमेशा आक्रामक अंदाज में नहीं खेलते थे. उन्होंने कहा कि वह मैच के हालात और जरूरत के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी की शैली में बदलाव करते थे.
वीरेंद्र सहवाग ने स्ट्रीमिंग रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के प्रमोशन के दौरान पांच सितारा होटल में आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से जुड़े पहलू पर बात की. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने खेल में डिफेंसिव अंदाज भी अपनाया है और मुश्किल हालात में भी खेला है. वे कहते हैं, ‘ऐसा नहीं है कि मैंने खेल में हमेशा आक्रामक तरीके से खेला. मैंने रक्षात्मक तरीके से भी खेला है. मैंने नकारात्मक माहौल में भी खेला है.’
कंटेस्टेंट के साथ तालमेल पर क्या बोले वीरेंद्र सहवागसहवाग और सचिन तेंदुलकर अपने दौर की सबसे विस्फोटक सलामी जोड़ियों में शामिल रहे. दोनों ने कई मौकों पर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और बल्ले से अहम योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. ‘राइज एंड फॉल’ में अलग-अलग स्वभाव वाले कंटेस्टेंट को संभालने के सवाल पर सहवाग ने कहा कि उन्हें इसका थोड़ा अनुभव है, क्योंकि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अलग-अलग तरह के खिलाड़ियों और विरोधियों का सामना किया है.
क्रिकेट का अनुभव शो में कर रहे इस्तेमालवीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘मेरे पास इसका थोड़ा अनुभव है, क्योंकि मैंने विरोधी टीमों में अनुशासनहीन खिलाड़ियों से निपटा है. लेकिन लोगों का अनुभव यह है कि हम रोज किसी न किसी से मिलते हैं. कोई आक्रामक होता है, कोई विनम्र होता है और कोई गुस्से में बात करता है. हमें इन सभी तरह के लोगों को संभालना पड़ता है.’ उन्होंने कहा कि वह सभी कंटेस्टेंट के साथ एक ही तरीके से पेश आने के बजाय उनके स्वभाव को समझने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी को प्यार से, किसी को डांटकर और किसी के साथ गुस्से से भी बात करनी पड़ सकती है.
दर्शक भी शो में निभा रहे अहम रोलवीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘मैं पहचानने की कोशिश करूंगा कि मैं इन्हें किस तरह संभाल सकता हूं. यह थोड़ा मुश्किल है. लेकिन अगर जिंदगी में कोई चुनौती नहीं है, तो फिर इसमें मजा भी नहीं है.’ वीरेंद्र सहवाग ने ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में होस्ट की जिम्मेदारी संभाली है. पहले सीजन में यह जिम्मेदारी अशनीर ग्रोवर ने निभाई थी. रियलिटी सीरीज में 15 कंटेस्टेंट 42 दिनों तक चलने वाले खेल में हिस्सा लेते हैं. यह गेम सत्ता, रणनीति, गठजोड़ और बदलते समीकरणों पर आधारित है. प्रतियोगियों को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ में बांटा गया है. ‘रूलर्स’ टावर से खेल को कंट्रोल करते हैं, जबकि ‘वर्कर्स’ बेसमेंट में रहते हैं और ऊपर पहुंचकर खेल में अपनी स्थिति मजबूत करने के अवसर तलाशते हैं. दूसरे सीजन में दर्शकों की भागीदारी का एक नया पहलू भी जोड़ा गया है. दर्शकों को यह प्रभावित करने की शक्ति दी गई है कि कौन कंटेस्टेंट ‘रूलर’ या ‘वर्कर’ बनेगा.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 29, 2026, 22:40 IST



