Health

जेम्स बॉन्ड से कम नहीं व्लादिमीर पुतिन, कोट उतारा तो दंग रह गया रशियन एजेंट, 10 फोटो में देखिए 73 साल के रूसी राष्ट्रपति की फिटनेस

Last Updated:September 12, 2026, 12:48 IST

Putin Fitness Photos: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसमें हिस्सा लेने के लिए इन दिनों भारत की राजधानी पहुंचे हुए हैं. इस बीच कोट उतारते उनका विडियो काफी वायरल हो रहा है.इतना ही नहीं उनकी फिटनेस एक बार फिर चर्चा में हैं. यहां आप 10 फोटो में 73 साल के रूसी राष्ट्रपति की फिटनेस देख सकते हैं.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फिटनेस, स्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटीज की फोटोज काफी चर्चा में रहती है. जिम में एक्सरसाइज करने से लेकर जूडो, आइस हॉकी, तैराकी, घुड़सवारी और मछली पकड़ने तक की फोटोज उनके फिटनेस की गवाही देते हैं. यहां तक कि 2021 एक सर्वे में रूस के 2,000 लोगों से देश के सबसे आकर्षक पुरुष के बारे में पूछा गया था. इसमें 18% पुरुषों और 17% महिलाओं ने पुतिन का नाम लिया था.

जूडो- पुतिन लंबे समय से जूडो की प्रैक्टिस करते रहे हैं. रिपोर्ट अनुसार उन्होंने बचपन में जूडो सीखना शुरू किया था और बाद में इस खेल में ब्लैक बेल्ट हासिल की. पुतिन को जूडो का प्रदर्शन करते हुए कई बार सार्वजनिक रूप से देखा गया है. (फोटो क्रेडिट- Reuters)

पुतिन को साइबेरिया के तुवा में खुले पानी में तैरते हुए भी देखा गया है. ठंडे पानी में तैराकी शरीर के लिए निश्चित ही चुनौतीपूर्ण होती है लेकिन रूस के राष्ट्रपति इसे काफी इंजॉय करते हैं. इसके कई फायदे भी हैं क्योंकि तैराकी को एक अच्छा एरोबिक एक्टिविटी माना जाता है. हालांकि ठंडा पानी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, लेकिन बहुत ठंडे पानी में तैरना हर व्यक्ति के लिए सेफ नहीं होता और इससे हाइपोथर्मिया का खतरा हो सकता है. (फोटो क्रेडिट- Reuters)

Add as Preferred Source on Google

इस फोटो में आप पुतिन को साइबेरिया के तुवा में मछली पकड़ते देख सकते हैं. रूस के प्रेसिडेंट कई मौकों पर फीशिंग करते नजर आ चुके हैं. हालांकि मछली पकड़ना कई लोगों के लिए सिर्फ एक शौक होता है लेकिन कई स्टडी में माना गया है कि इससे तनाव कम होता है जिससे मानसिक सेहत बेहतर बनी रहती है. (फोटो क्रेडिट- AP)

घुड़सवारी- साइबेरिया में छुट्टियों के दौरान पुतिन की घोड़े पर सवार तस्वीरें काफी चर्चित रही हैं. कई तस्वीरों में वह बिना शर्ट के घुड़सवारी करते दिखाई दिखें हैं. 70 के बाद भी पुतिन हॉर्स राइडिंग काफी इंजॉय करते है. (फोटो क्रेडिट- AP)

जिम में वर्कआउट- पुतिन फिट रहने के लिए जिम करते हैं. इस फोटो में वो सीटेड केबल रो एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. यह मुख्य रूप से पीठ की मांसपेशियों पर काम करती है. इसमें लैट्स, रॉम्बॉइड्स और ट्रेपेजियस जैसी मांसपेशियां एक्टिव होती हैं. (फोटो क्रेडिट- AP)

आइस हॉकी- पुतिन नियमित रूप से एक्जीबिशन और चैरिटी हॉकी मैचों में हिस्सा लेते रहे हैं मई 2019 में सोची में हुए एक प्रदर्शनी मैच में उन्होंने 8 गोल किए थे. उनकी टीम ने मैच 14-7 से जीता था. उस मैच के दौरान जीत के बाद वह बर्फ पर गिर भी गए थे. (फोटो क्रेडिट- Reuters)

हैंग ग्लाइडर से उड़ान- पुतिन ने साइबेरियन सफेद सारसों के साथ मोटराइज्ड हैंग ग्लाइडर उड़ान में हिस्सा लिया था. हालांकि ये रूस में चल रहे पर्यावरण से जुड़ा एक अभियान था. लेकिन ये करना हर किसी के लिए आसान नहीं है. इससे पुतिन की फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है. (फोटो क्रेडिट- AP)

पुतिन को रूस के लेक सेलिगर क्षेत्र में एक युवा कैंप की यात्रा के दौरान क्लाइम्बिंग वॉल पर चढ़ते हुए भी देखा गया थी. इसके अलावा उनकी सार्वजनिक तस्वीरों में स्कीइंग, घुड़सवारी और अन्य आउटडोर गतिविधियां भी दिखाई देती रही हैं. (फोटो क्रेडिट- Reuters)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 12, 2026, 12:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj