Rajasthan

टिकट चेकिंग का चला ‘पंच’, एक दिन में 807 पकड़े और 5.27 लाख की वसूली

Last Updated:August 28, 2026, 06:33 IST

Jodhpur Railway Ticket Checking: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में 25 अगस्त को चले मेगा टिकट जांच अभियान के तहत एक ही दिन में 807 मामले पकड़े गए, जिससे 5.27 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया. डेगाना स्टेशन को बेस बनाकर की गई जांच में 424 मामले सामने आए और 2.66 लाख रुपए वसूले गए. 30 टीटीई और 7 आरपीएफ जवानों की टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान से पिछले साल की तुलना में कमाई में 105% और मामलों में 32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंगलवार को चले मेगा टिकट जांच अभियान में एक ही दिन में 807 मामले पकड़े गए और इससे रेलवे को 5 लाख 27 हजार 724 का राजस्व मिला. खास बात यह रही कि पिछले साल की तुलना में मामलों में 32 फीसदी और कमाई में 105 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया. औचक जांच से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक बी के गौड़ के नेतृत्व में 25 अगस्त को औचक टिकट जांच की गई.

डेगाना स्टेशन को बेस बनाकर हुई जांच में ही 424 मामले सामने आए और 2 लाख 66 हजार 200 रुपए की राजस्व वसूली हुई. उन्होंने बताया कि इनमें 420 मामले बिना टिकट या अनियमित यात्रा के थे. इसके अलावा दो यात्रियों के धूम्रपान और दो अनधिकृत वेंडर के मामले भी पकड़े गए. यानी अभियान में टिकट जांच के साथ रेलवे नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रही.

30 टीटीई और 7 आरपीएफ जवानों की टीम ने संभाला मोर्चाअभियान को प्रभावी बनाने के लिए 30 टीटीई और 7 आरपीएफ कर्मियों की टीम मैदान में उतरी. ट्रेनों और स्टेशनों पर औचक जांच से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगा और यात्रियों को भी नियमों के अनुसार टिकट लेकर सफर करने का संदेश मिला.

राजस्व में 105 प्रतिशत का बड़ा उछाल, अभियान की बड़ी सफलताउधर 25 अगस्त को मंडलभर में कुल 807 मामलों से 5.27 लाख रुपए की आय हुई. पिछले साल के मुकाबले आय में 105 प्रतिशत की वृद्धि इस बात का संकेत है कि नियमित और औचक जांच से टिकट लेकर यात्रा करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के साथ रेलवे राजस्व में भी मजबूती आ रही है. रेलवे का फोकस अब ‘जांच के साथ जागरूकता’ पर है, ताकि यात्री नियमों का पालन करते हुए सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा कर सकें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 06:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj