टोंक में सचिन पायलट के काफिले की कार में लगी आग, मचा हड़कंप

Last Updated:October 04, 2026, 16:46 IST
Sachin Pilot Latest News: टोंक में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की ‘आभार’ रोड शो रैली के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नगर परिषद चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद शहर में निकाल रहे जुलूस के दौरान सचिन पायलट के काफिले में शामिल एक कार में अचानक भीषण आग लग गई. घंटाघर चौराहे पर जब पायलट का भव्य स्वागत किया जा रहा था, ठीक उसी वक्त काफिले में खड़ी एक गाड़ी के इंजन में जोरदार धमाका हुआ. उसमें से तेज धुआं निकलने लगा. सचिन पायलट का काफिले में शामिल कार में लगी आग.
टोंक. राजस्थान के टोंक में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के काफिले में शामिल एक कार में अचानक आग लग गई. घटना घंटाघर चौराहे पर पायलट के स्वागत के दौरान हुई. कार के इंजन में धमाके के साथ धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई.
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. इसके बाद आग लगी कार को काफिले से अलग कर दिया गया. घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद टोंक पहुंचे पायलट
सचिन पायलट नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद टोंक पहुंचे थे. यहां उन्होंने शहर के मुख्य बाजार में आभार रोड शो निकाला. पायलट का सबसे पहले छावनी चौराहे पर कांग्रेस नेता राजेंद्र गोयल और अकबर खान ने स्वागत किया. इस दौरान नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल और कांग्रेस नेता हंसराज चौधरी भी मौजूद रहे.
इसके बाद घंटाघर चौराहे पर पायलट का जोरदार स्वागत किया गया. शहर के मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इसी दौरान काफिले में शामिल कार में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए माहौल बदल गया. फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंFirst Published :
October 04, 2026, 16:46 IST



