ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत, शहर में बन रहा फ्लाईओवर, तैयार होते ही बदलेगी यातायात की तस्वीर

Last Updated:October 01, 2026, 17:42 IST
Bharatpur Traffic Jam: भरतपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है. इसके पूरा होने के बाद शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर: भरतपुर शहर में बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. भरतपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद शहर में वाहनों की आवाजाही आसान होने के साथ ही जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
शहर में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर अक्सर यातायात का दबाव देखने को मिलता है. ऐसे में फ्लाईओवर को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है. इसके बनने के बाद वाहन चालकों को प्रमुख मार्गों पर बिना अनावश्यक रुकावट के आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.
फ्लाईओवर शहर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है. स्थानीय निवासी अरविंदपाल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहा यह फ्लाईओवर शहर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इसके पूरा होने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलने के साथ ही आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगा.
लोगों को इसके जल्द पूरा होने का इंतजारदरअसल राजस्थान सरकार की ओर से भरतपुर के विकास के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शामिल किया गया है. इन्हीं परियोजनाओं में यह फ्लाईओवर भी शामिल है. निर्माण कार्य को गति देने के साथ इसे निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. फ्लाईओवर के निर्माण के बाद न केवल वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है. बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी अब लोगों को इसके जल्द पूरा होने का इंतजार है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
October 01, 2026, 17:42 IST



