Rajasthan

डीपी से तांबा निकाला, खाली खोल जोहड़ में फेंककर फरार हुए चोर; बिजली विभाग जांच में जुटा

Last Updated:October 12, 2026, 11:26 IST

Jhunjhunu Crime News: झुंझुनूं में तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच डीपी चोरी की घटना सामने आई है. सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में ट्रांसफॉर्मर का खाली खोल मिला. आशंका है कि चोर डीपी से तांबा निकालकर खोल को जोहड़ में छोड़कर फरार हो गए. बिजली विभाग अब जांच कर रहा है कि डीपी किस फीडर से चोरी हुई.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideडीपी से तांबा निकाला, खाली खोल जोहड़ में फेंककर फरार हुए चोरZoomझुंझुनूं में तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच डीपी चोरी की घटनाएं बढ़ीं

झुंझुनूं: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने बिजली वितरण प्रणाली को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. बाजार में तांबे के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते बिजली के ट्रांसफॉर्मर (डीपी) चोरी होने की वारदातों में अचानक तेजी आ गई है. शातिर चोर सुनसान इलाकों से डीपी चुराकर उनमें से बेशकीमती तांबा निकाल लेते हैं और खाली खोल को वीरान जगहों पर फेंककर फरार हो जाते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सूरजगढ़ रोड सेही वाले जोहड़ में सामने आया है, जिससे लोगों और विभाग में चिंता बढ़ गई.

सूरजगढ़ रोड पर स्थित इस सार्वजनिक जोहड़ के पास बिजली की एक डीपी का खाली खोल पड़ा हुआ मिला है. आसपास के लोगों ने जब इसे देखा तो इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को दी. प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने किसी अन्य फीडर या ग्रामीण इलाके से इस डीपी को चुराया होगा और फिर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसमें से सारा तांबा निकालकर अलग कर लिया. तांबा चुराने के बाद वे भारी-भरकम खाली खोल को इसी जोहड़ में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए.

उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ा हुआ इस पूरी घटना के सामने आने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह डीपी असल में किस फीडर से चोरी की गई है. विभाग की तकनीकी टीम आसपास के ग्रामीण और शहरी फीडर के रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है ताकि यह साफ हो सके कि यह उपकरण किस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ा था.

चोरी होने की आधिकारिक सूचना दर्ज नहीं कराई इस मामले की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JEEN) अरुण बड़सीवाल ने बताया कि अभी तक किसी भी ग्रामीण या उपभोक्ता की ओर से ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी होने की आधिकारिक सूचना दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, जोहड़ में खाली खोल मिलने की सूचना मिलते ही विभाग ने अपने स्तर पर इसकी गहन जांच शुरू कर दी है. बिजली विभाग अब यह सुनिश्चित करने में लगा है कि चोरी की इस घटना को किस गिरोह ने अंजाम दिया है.

तांबे की चोरी के लिए ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनायातांबे की चोरी के लिए ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाए जाने की इन बढ़ती घटनाओं से चिड़ावा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भारी चिंता का माहौल बन गया है. किसानों का कहना है कि इस तरह की वारदातों से उनकी कृषि बिजली आपूर्ति बाधित होती है और उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

October 12, 2026, 11:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj