तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बाजार का महंगा क्लीनर छोड़ें, घर में मौजूद चीज से मिनटों में लौटाएं चमक

Last Updated:September 07, 2026, 15:48 IST
Copper Utensils Cleaning: पूजा में इस्तेमाल होने वाले तांबे और पीतल के बर्तन समय के साथ काले और मटमैले पड़ जाते हैं. इन्हें चमकाने के लिए हमेशा महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद सामान्य चीजों की मदद से इन बर्तनों की सफाई आसानी से की जा सकती है. सही तरीके से सफाई करने पर बर्तनों की पुरानी चमक वापस आ सकती है और पूजा के बर्तन फिर से नए जैसे नजर आने लगते हैं.
ख़बरें फटाफट
कोटा। पूजा-पाठ में तांबे और पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है. लोटा, थाली, गिलास और पूजा की अन्य सामग्री लगातार इस्तेमाल होने के कारण कुछ समय बाद काली और फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में इन्हें चमकाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे पाउडर और रसायनों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से भी इन बर्तनों की सफाई की जा सकती है.
घरेलू नुस्खे और आसान उपाय बताने वाली शालू तिवारी ने बताया कि गेहूं का आटा, हल्दी, नमक और नींबू की मदद से तांबे और पीतल के बर्तनों के लिए सफाई का पेस्ट तैयार किया जा सकता है. यह तरीका खासतौर पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सतह पर जमा मैल और कालापन कम करने में मदद कर सकता है.
चार चीजों से तैयार करें पेस्टइसके लिए एक कटोरी में थोड़ा गेहूं का आटा, हल्दी पाउडर और सादा नमक लें. इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट इतना गाढ़ा रखें कि वह बर्तन की सतह पर आसानी से लग सके.
ऐसे करें बर्तन की सफाईसबसे पहले बर्तन को सामान्य पानी से धोकर उसकी धूल-मिट्टी साफ कर लें. अब तैयार पेस्ट को बर्तन की काली पड़ी सतह पर हल्के हाथ से लगाएं. इसे करीब 30 सेकंड से 1 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से धीरे-धीरे साफ करें. पेस्ट हटाने के बाद बर्तन को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद सूखे और मुलायम कपड़े से पोंछ दें. जरूरत पड़ने पर यही प्रक्रिया दोबारा भी की जा सकती है. शालू तिवारी के अनुसार, इस घरेलू उपाय में इस्तेमाल होने वाली चीजें आसानी से रसोई में मिल जाती हैं और इनके इस्तेमाल से बाजार के महंगे सफाई उत्पादों पर होने वाला खर्च भी बचाया जा सकता है.
बर्तनों पर एक बार में पूरी चमक आना जरूरीवैसे बहुत ज्यादा पुराने और काले पड़े बर्तनों पर एक बार में पूरी चमक आना जरूरी नहीं है. ऐसे बर्तनों की सफाई दोहरानी पड़ सकती है. वहीं, पॉलिश, नक्काशी या डिजाइन वाले बर्तनों पर किसी भी घरेलू मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले उसे छोटे हिस्से पर आजमाना बेहतर रहेगा.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
September 07, 2026, 15:48 IST



